Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » उन्नाव में बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 122 केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात, सीसीटीवी से होगी निगरानी
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव में बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 122 केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Zee Bharat News 24
Last updated: February 18, 2026 8:34 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उन्नाव। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) सुनील दत्त ने बताया कि शासनादेश और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। डीआईओएस ने जानकारी दी कि जनपद में कुल 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र पुलिस सुरक्षा के बीच सुरक्षित ढंग से पहुंचा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा संचालन के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी गई है। बता दे कि जनपद की छह तहसीलों के अनुसार छह जोनल मजिस्ट्रेट और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सभी 122 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा का प्रभारी बनाया गया है, साथ ही निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए बाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त किए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों के संबंध में डीआईओएस ने बताया कि जनपद में कुल सात परीक्षा केंद्र संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। इनकी सूची संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में कोई भी अति संवेदनशील केंद्र नहीं है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था के बारे में उन्होंने बताया कि परीक्षा की मॉनिटरिंग बहुस्तरीय होगी। प्रदेश स्तर पर लखनऊ के पार्क रोड स्थित कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी जनपदीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से सभी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। जिलाधिकारी कार्यालय में भी एक अलग कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो समन्वय और निगरानी का कार्य करेगा। डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचें।

 

 

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशशिक्षा

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,उन्नाव विभा मिश्रा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

October 15, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जनसुनवाई में प्राप्त 64 आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए

April 1, 2025
उत्तरप्रदेशगैजेट्स

विश्व पर्यावरण दिवस: झाँसी नगर निगम ने सूतीमील और गढ़ियागाँव में किया वृहद वृक्षारोपण, महापौर और नगर आयुक्त ने रोपे पौधे

June 6, 2026
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

उपजेल मेहगांव का हुआ औचक निरीक्षण

May 24, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?