Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » धार्मिक आयोजनों और त्यौहारों पर सभी व्यवस्थायें चाक-चौबंद रहें – प्रभारी मंत्री श्री सिलावट
Uncategorizedधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेश

धार्मिक आयोजनों और त्यौहारों पर सभी व्यवस्थायें चाक-चौबंद रहें – प्रभारी मंत्री श्री सिलावट

Zee Bharat News 24
Last updated: February 12, 2026 5:51 pm
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर की समीक्षा  

 

ग्वालियर। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि धार्मिक आयोजनों एवं त्यौहारों के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। जिन स्थानों पर अधिक भीड़ एकत्रित होने की संभावना हो वहाँ पर सुरक्षा के साथ-साथ अन्य प्रबंधन भी सुनिश्चित किए जाएं। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने गुरुवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यह बात कही।

मुरार सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में विधायक भितरवार मोहन सिंह राठौर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, सीईओ जिला पंचायत  सोजान सिंह रावत, एसडीएम भितरवार राजीव समाधिया सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि जिले के डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ पर आयोजित हो रहे धार्मिक आयोजन में गत दिनों जो घटना हुई है, इस प्रकार की घटना पुन: न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। वहाँ पर आ रहे धर्म प्रेमी, नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य प्रबंधन भी मुस्तैदी से हों, यह सुनिश्चित किया जाए। कंट्रोल रूम गठित हो और वरिष्ठ अधिकारी निरंतर मॉनीटरिंग करें, यह भी सुनिश्चित किया जाए। आयोजकों से भी इस संबंध में सतत संपर्क कर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जाए। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी नियमित व्यवस्थाओं को देखें और मॉनीटरिंग करें।

आयोजन स्थल पर एवं आसपास भी फायर सेफ्टी, पार्किंग एवं आपदा प्रबंधन की टीम भी मुस्तैद रहे। प्रसादी वितरण व्यवस्था पर भी निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले मार्गों पर भी सुरक्षा एवं अन्य प्रबंधन किए जाएं। इसके साथ ही चिकित्सा दल भी कार्यक्रम स्थल के आसपास तैनात रहे और जरूरत पड़ने पर तत्परता से कार्य करे। दल में चिकित्सकों को भी अनिवार्यत: रखा जाए।

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि जिले में त्यौहारों के दौरान भी सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थायें चाक-चौबंद रहें, इसके लिये जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएं। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भी सभी शिव मंदिरों पर साफ-सफाई की व्यवस्थायें बेहतर हों।

बैठक में आईजी श्री अरविंद कुमार सक्सेना ने डबरा सहित अन्य धार्मिक आयोजनों के संबंध में पुलिस द्वारा किए गए प्रबंधनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डबरा में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ फायर, पार्किंग, चिकित्सा आदि की व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई हैं। त्यौहारों के दृष्टिगत भी सभी प्रसिद्ध मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि डबरा में जिला प्रशासन के माध्यम से राजस्व अधिकारियों सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम गठित कर व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। आयोजनकर्ताओं से भी समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का कार्य किया गया है।

जिला संवाददाता सौरव सिंह राजावत 

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशव्यापार

युवाओ की पहली पसंद बनेगी बजाज की N – 160 UG सिंगल सीट पल्सर – विमल द्विवेदी

December 10, 2025
प्रसाशनलोकल

जिला दण्डाधिकारी ने किये तीन शस्त्र लायसेंस निलंबित

January 23, 2024
Uncategorizedधार्मिकलोकल

सती माता मंदिर कोषड अटेर भिण्ड पर भव्य वार्षिक मेला उत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न

April 5, 2025
Uncategorizedक्राइमदेश

उत्तर प्रदेश झांसी से खबर ट्रेन से पकड़ी एक करोड़ की चांदी

March 6, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?