जी भारत न्यूज24
काशी बाबा का विशाल भंडारा का हुआ आयोजन
धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भाईचारे का संदेश देते हैं – प्रहलाद प्रजापति
भिण्ड । अटेर तहसील के कोषण गांव में सती माता मंदिर पर हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्य वार्षिक मेला एवं भजन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह आयोजन शिव शक्ति धर्मार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश प्रजापति दिल्ली के द्वारा आयोजित कराया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सती माता मंदिर पर हर वर्ष करवाया जाता है इस मंदिर पर विशाल मेले का आयोजन भी किया जाता है इस आयोजित कार्यक्रम में काशी बाबा का विशाल भंडारा और भजन का आयोजन भी किया गया यह कार्यक्रम चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष में आयोजित किया इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रहलाद प्रजापति काशी ट्रस्ट बेहट के अध्यक्ष मौजूद रहे। और विशिष्ट अतिथि मान, शिव प्रसाद गोला जी डिप्टी कमिश्नर ग्वालियर और कार्यक्रम की अध्यक्षता मान, लज्जाराम प्रजापति जी ने की इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम एक भाईचारे का संदेश देते हैं और समाज को एक साथ रखने के लिए हमें कार्यक्रम अवश्य रूप से आयोजित करने चाहिए समाज में कार्यक्रम होने से हम सब एक दूसरे से मिलते हैं और समाज को एकता का संदेश देते हैं कार्यक्रम में दिल्ली आगरा भिंड मुरैना ग्वालियर मथुरा के अलावा अन्य जगहों से बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग शामिल हुए आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति के जिला अध्यक्ष राजेश प्रजापति ने कहा कि यह मेला हर वर्ष लगाया जाता है यहां पर दूर दूर से आने वाले भक्तों को प्रसादी उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही भजन कार्यक्रम आयोजन भी किया जाता है। इस तरह के कार्यक्रम में समाज को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को इस तरह के कार्यक्रम में अवश्य रूप से लेकर आए। युवाओं को कार्यक्रम में आने से किसी भी अच्छे व्यक्ति की कोई भी बात अच्छी लगती है तो वह अपने अंदर ग्रहण कर लेता है और वह अपने माता-पिता और परिवार के अलावा पूरे समाज का नाम पूरे देश में रोशन करता है इस मौके पर मुख्य रूप से सोनू प्रजापति मुरैना, सुभाष, प्रेम सिंह प्रजापति, हंसराज ,आसाराम भोतिया, सूरतराम प्रजापति, रामजीलाल, भगत राम प्रजापति,मनोज कुमार प्रजापति, डॉ कल्याण प्रजापति, रवि प्रजापति गोहद, रामदास प्रजापति, जसवंत प्रजापति मेहगांव, नरेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति,परमहंस प्रजापति के अलावा अन्य लोग कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे यह जानकारी आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति के सचिव और मीडिया प्रभारी रविरमन प्रजापति ने दी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सती माता मंदिर प्रजापति की आस्था का प्रतीक है।




