Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » ग्राम कुकरगांव (उरई) में गौ आधारित खेती एवं ग्रामीण विकास कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

ग्राम कुकरगांव (उरई) में गौ आधारित खेती एवं ग्रामीण विकास कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न

Zee Bharat News 24
Last updated: January 10, 2026 8:03 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उरई,जनपद जालौन|9 जनवरी 2026

स्वस्थ, समृद्ध एवं खुशहाल भारत के निर्माण के उद्देश्य को लेकर स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन के तत्वावधान में आज दिनांक 9 जनवरी 2026 को जनपद जालौन के ग्राम कुकरगांव (उरई) स्थित प्रगतिशील किसान शिवशंकर चतुर्वेदी के प्राकृतिक कृषि फार्म पर महेश चंद्र पांडे सिंचाई बंधु के अध्यक्ष की अध्यक्षता में गौ आधारित खेती एवं गौ आधारित ग्रामीण विकास कार्यक्रम का सफल, प्रेरणादायी एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि अजय भैया राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा, कृषि वैज्ञानिक डॉ. विष्टर जोशी, शैलेन्द्र मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष, स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का कुशल संचालन लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जनपद जालौन के सभी विकास खंडों से आए सैकड़ों किसान भाई-बहनों ने सहभागिता कर गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं ग्रामीण विकास के व्यावहारिक और लाभकारी पक्षों को गहराई से समझा। कार्यक्रम में गौ आधारित प्राकृतिक खेती, गोबर-गोमूत्र से जैविक खाद निर्माण, किसानों की आय वृद्धि, ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण एवं आयुर्वेद आधारित जीवन पद्धति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि आचार्य  श्याम बिहारी गुप्ता  ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा—

“गौ आधारित खेती ही वह स्थायी मार्ग है, जो किसान, गांव और पर्यावरण को एक साथ समृद्ध बना सकता है। आज आवश्यकता है कि हम रासायनिक खेती से हटकर प्रकृति के अनुकूल खेती को अपनाएं।”

वहीं विशिष्ट अतिथि  अजय भैया ने गौ आधारित ग्रामीण विकास को स्वावलंबी भारत की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि यदि किसान गौ आधारित मॉडल को अपनाएं तो वे कम लागत में अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं और गांव आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान  शिवशंकर चतुर्वेदी जी के खेती के “एटीएम मॉडल” का अवलोकन करते हुए आचार्य  श्याम बिहारी गुप्ता जी ने कहा कि “यह मॉडल हर किसान को अपनाना चाहिए। इस मॉडल के माध्यम से दो एकड़ का किसान भी करोड़पति बन सकता है।” उन्होंने बताया कि इस मॉडल में मुख्य रूप से ताइवानी अमरूद, एप्पल बेर एवं नींबू की बागवानी की जा रही है, जो बारहों माह नियमित आय प्रदान करती है। साथ ही खेत की मेड़ों पर लगाए गए महागुनी एवं चंदन के पौधे आने वाले समय में किसानों को लाखों रुपये की अतिरिक्त आय देने में सक्षम हैं।

कार्यक्रम में स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सुनील त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष अनिल पंचाल प्रमोद ओझा, शकुंतला तिवारी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), नीरज शुक्ला (प्रदेश मंत्री),  अनिल ओझा, प्रदेश ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ अरुण प्रताप सिंह , प्रदेश सह संगठन प्रमुख शैलेन्द्र चौहान (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवप्रताप (जिला युवा प्रमुख), श्याम कुमार पाल (ब्लॉक अध्यक्ष, कदोरा), देवेंद्र सिंह गुर्जर धनौरा , राजकुमार सिंह, सुधीर दीक्षित (कुठोद ब्लॉक),

राजकुमार द्विवेदी (जगम्मनपुर) एवं  नीरज पाठक (माधोगढ़) विनीता पांडे गौ शाला प्रमुख चमारी  अरुण कुमार द्विवेदी योगाचार्य सहित अनेक कार्यकर्ता एवं किसान प्रतिनिधि शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों ने गौ आधारित खेती को अपनाने का संकल्प लिया तथा ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की मांग की। यह कार्यक्रम निश्चित रूप से जनपद जालौन में गौ आधारित खेती एवं ग्रामीण समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल सिद्ध हुआ।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशलोकल

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत जिला पंचायत भिण्ड में संचालित स्वच्छता की दीवार पर जिला पंचायत सदस्य शशिकांत भारद्वाज ने हस्ताक्षर कर कार्यकम में सहभागिता की

August 12, 2025
Uncategorizedमध्यप्रदेश

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो इसको लेकर संगठन पूरी ताकत से संघर्ष कर रहा है -संभाग अध्यक्ष मनोज जैन

August 7, 2025
उत्तरप्रदेशप्रसाशन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एनसीसी अधिकारी डॉ. शारदा सिंह को किया सम्मानित, राष्ट्रसेवा और सामाजिक कार्यों के लिए मिला सम्मान

June 20, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

अभियान कौशल का के तहत प्रवीण रावत प्रधान द्वारा लोगों को नशा न करने की सपथ दिलाई गई

October 15, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?