Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » उन्नाव में किसान की संदिग्ध मौत, परिजनों बोले-हार्ट अटैक से जान गई, पुलिस जांच में जुटी
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

उन्नाव में किसान की संदिग्ध मौत, परिजनों बोले-हार्ट अटैक से जान गई, पुलिस जांच में जुटी

Zee Bharat News 24
Last updated: December 17, 2025 6:57 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर निवासी गोविंद यादव (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हुए मानसिक तनाव के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। गोविंद यादव वर्तमान में लोकनगर में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, गोविंद यादव के बेटे महेंद्र ने परिवार के सदस्य देवेंद्र के हिस्से की जमीन बेच दी थी। बताया गया कि कुल 2 बीघा जमीन में से 1 बीघा जमीन का सौदा कर दिया गया था, जिसके कारण परिवार में विवाद बढ़ गया था। इसी जमीन विवाद के चलते गोविंद यादव काफी समय से परेशान थे। परिवार के सदस्यों का कहना है कि जमीन के बंटवारे और बिक्री को लेकर लगातार चल रहे तनाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान चली गई। गोविंद यादव मूल रूप से किसान थे और खेती-किसानी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह किसान यूनियन के सक्रिय सदस्य भी थे और किसानों की समस्याओं को लेकर बैठकों व आंदोलनों में नियमित रूप से हिस्सा लेते थे। क्षेत्र में उन्हें एक सरल, मिलनसार और मेहनती किसान के रूप में जाना जाता था। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। गांव के लोगों और किसान यूनियन से जुड़े साथियों ने गोविंद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिजनों को सांत्वना दी है। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। गांव के लोगों और किसान यूनियन से जुड़े साथियों ने गोविंद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिजनों को सांत्वना दी है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों से जुड़े सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि यदि परिजन लिखित शिकायत देते हैं, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों ने जमीन विवाद की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedधार्मिकलोकल

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया का जन्मदिवस अनोखे अंदाज से मनाया गया

September 5, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

रेहड़ी पटरी दुकानदारों का रोजगार बचाने को उतरी संघर्ष सेवा समिति

April 29, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

जल सहेलियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण

March 27, 2025
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेश

परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा नागपुर-पांढुर्णा मार्ग में की गई वाहनों की सघन जाँच

February 11, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?