जी भारत न्यूज24
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और परमार्थ समाज सेवी संस्था ने संयुक्त रूप से खाद्य एवं तकनीकी विभाग के माध्यम से जल सहेलियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम माननीय प्रो.मुकेश पाण्डेय जी कुलपति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की अध्यक्षता में आयोजित किया।
कार्यक्रम का विषय “श्री अन्न उत्पादों” पर केंद्रित था, जिसमें जल सहेलियों को इन उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में जल सहेलियों ने श्री अन्न उत्पादों के उत्पादन, प्रसंस्करण और मार्केटिंग के बारे में जाना।
इस अवसर पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो .मुकेश पाण्डेय ने जल सहेलियों को संबोधित करते हुए कहा, “श्री अन्न उत्पादों का महत्व हमारे देश की खाद्य सुरक्षा के लिए बहुत अधिक है। जल सहेलियों को इस क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित करना हमारा कर्तव्य है।”जल सहेलियों को श्री अन्न से कुकीज बनाने का प्रशिक्षण डॉ नूपुर गौतम जी के द्वारा दिया एवं रागी से बनने वाले लड्डू को बनाने का प्रशिक्षण डॉ प्रतिभा आर्या एवं शोधार्थी पूजा के द्वारा दिया गया।
प्रो. सुनील काबिया ने कहा, “यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जल सहेलियों को श्री अन्न उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने में सफल रहा है। हमें उम्मीद है कि यह ज्ञान उन्हें अपने क्षेत्र में श्री अन्न उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद करेगा और हमारे देश की खाद्य सुरक्षा में योगदान करेगा। विशेष रूप से, हमने मिलेट्स के महत्व और उनके उत्पादों जैसे कि कुकीज़, लड्डू आदि के निर्माण पर जोर दिया। हमें विश्वास है कि जल सहेलियाँ इन उत्पादों को अपने क्षेत्र में बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। हम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और परमार्थ समाज सेवी संस्था के सहयोग की सराहना करते हैं और भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” परमार्थ समाज सेवी संस्था के प्रतिनिधि शंकर सिंह ने कहा, “हम जल सहेलियों को श्री अन्न उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्यूंकि श्री अन्न उत्पादन की खेती को बढ़ावा देने लिए परमार्थ की ओर से कई प्रयास किये जा रहें हैँ। हमें उम्मीद है कि यह प्रशिक्षण जल सहेलियों को अपने क्षेत्र में श्री अन्न उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद करेगा।”कार्यक्रम का संचालन डॉ नूपुर गौतम प्रोफेसर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रो.सुनील कुमार काबिया, प्रो सी बी सिंह, प्रो.डॉ कटियार, डॉ ज्योति मिश्रा, डॉ प्रतिभा आर्या, डॉ ममता सिंह, डॉ श्री निवासन, शोधार्थी पूजा परमार्थ संस्था से सीनियर मैनेजर संध्या शर्मा, संगीता, पंकज, अर्पित, सुजाता, प्रभात आदि उपस्थित रहें
कार्यक्रम में जल सहेलियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और श्री अन्न उत्पादों के बारे में अपने ज्ञान को बढ़ाया।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




