Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा नागपुर-पांढुर्णा मार्ग में की गई वाहनों की सघन जाँच
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेश

परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा नागपुर-पांढुर्णा मार्ग में की गई वाहनों की सघन जाँच

Zee Bharat News 24
Last updated: February 11, 2024 6:15 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

छिंदवाड़ा (ब्यूरो)। नवागत कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा आज भी नागपुर-पांढुर्णा मार्ग पर वाहनों की सघन जाँच की गई जिसमें बिना एच.एस.आर.पी.नम्बर प्लेटों की जांच का कार्य प्रमुखता से कर कार्यवाही की गई । जांच के दौरान वाहनों की मिल रही लिखित शिकायतों और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को देखते हुए परिवहन जांच दल द्वारा सवारी बसों, ऑटो रिक्शा और सभी प्रकार के यात्री वाहनों सहित अन्य सभी छोटे-बड़े वाहनों की फिटनेस संबंधी बारीकी से जाँच की गई।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया ने बताया कि परिवहन जांच दल द्वारा वाहनों के सभी दस्तावेजों की जाँच की गई जिसमें वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, वाहन चालक के पास वाहन के अनुसार योग्य व वैध लाइसेंस की जाँच के साथ ही वाहनों में सुरक्षा संबंधी उपकरण जैसे अग्नि शमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन द्वार, वाहनों की परिस्थिति चलने योग्य है या नहीं आदि ऐसे सभी विन्दुओं पर सूक्ष्मता से जाँच की गईं तथा आने वाले समय में भी यह जांच निरंतर जारी रहेगी और जिस वाहन में कुछ विशेष खामियां पाई जाती हैं तो उन वाहनों की यथा स्थान सवारी खाली करवाकर उस सवारी वाहन का तत्काल फिटनेस निरस्त किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वाहनों की चैकिंग के दौरान जिन वाहन संचालकों द्वारा मोटरयान अधिनियमों का उल्लंघन किया गया, ऐसे वाहनों पर तत्काल चालानी कार्यवाही करते हुये 12 वाहनों से 12900 रूपये का जुर्माना लिया गया । उन्होंने वाहन चालकों को निर्देशित किया कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और आवासीय क्षेत्रों में नियमानुसार गति से वाहन चलाये जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना को होने से रोका जा सके । साथ ही अन्य वाहन संचालकों को समझाईश दी गई कि अगर जिस वाहन संचालक की भविष्य में इस तरह की शिकायतें प्राप्त होती हैं तो परिवहन अधिकारी द्वारा उन वाहनों का परमिट निरस्त करते हुए उन वाहनों की जप्ती की कार्यवाही भी की जायेगी।

 

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

राष्ट्रीय कवि श्रद्धेय सुरेश फक्कड़ की श्रद्धांजलि सभा,मेधा सम्मान समारोह और कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन

July 7, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

July 23, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

सरकारी और निजी संस्थानों में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हो रहा भारी शोषण

January 8, 2026
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही तथा हल्के से गायब रहने के कारण दो पटवारियों को भिण्ड कलेक्टर ने किया निलंबित

November 17, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?