जी भारत न्यूज24
सफीपुर उन्नाव। उन्नाव-हरदोई मार्ग कोतवाली क्षेत्र ककरौरा समीप शुक्रवार डम्फर से बचने में अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई जिस पर सवार 25 लोगो मे 17 महिला-पुरुष घायल हो गए जिन्हें राहगीरो ने सी एच सी पहुचाया जहा डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर 14 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।जिसमें 6 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है सूचना पर पुलिस के अलावा राजस्व अधिकारी ने सी एच सी पहुच जानकारी ली घायल शिवमन्दिर में स्थापना से पूर्व शिवपरिवार की पाच प्रतिमाएं लेकर पैराणिक स्थल बिठूर जा रहे थे ।
थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र गाव अजगवा निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सार्वजनिक तौर पर सभी के सहयोग से शिवमन्दिर के निर्माण पूर्ण होने के बाद गाव वासी पाच ट्रैक्टर-ट्राली चार कारे व 15 बाइको पर सवार होकर शिव परिवार जिसमे शिवलिंग, नंदी बाबा, दुर्गा, पार्वती ,बजरंग बली की प्रतिमाएं लेकर पैराणिक स्थल बिठूर जा रहे थे सभी प्रतिमाओं को शनिवार मंदिर में स्थापित किया जाना था । शिव यात्रा में जाने वाले वाहन उन्नाव-हरदोई मार्ग कोतवाली क्षेत्र ककरौरा के पास पहुचे थे कि सामने से आए डम्फर से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया जिसकी ट्राली पलट गई । जिस पर सवार महिलाए व बच्चो को आगे-पीछे चलने वाले वाहन सवारों ने निकाल निजी वाहनों से सफीपुर पहुचाया जिसमे 14 महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । शेष 3 का इलाज कर घर भेज दिया गया ।
सूचना पर पहुच पुलिस व राजस्व कर्मियों ने घायलों की कुशलता ली ।
इनसेट —-सभी अजगवा निवासी यह है घायल—–
1 रूबी (24) पत्नी संतोष यादव
2 राधा (18) पुत्री स्वर्गीय राजकिशोर
3 निखिल (15) संतोष कुमार
4 सावित्री (55) पत्नी रामबरन
5 मालती( 60) पत्नी राजकिशोर
6 अनामिका (18) पुत्ती दिनेश
7 सुमन (40) पत्नी बबलू
8 रीता (45) पत्नी नानक चंद्र
9 शकुंतला (55) पत्नी महेश यादव
10 कुशमा (62) पत्नी रामसिंह
11 सरिता (45) पत्नी नरेंद्र सिंह
12 सुनीता (45) पत्नी अच्छेलाल
13 शीलू (18) पुत्री अजयपाल यादव
14 रीतिका (10 ) पुत्री मुलायम
15 शगुन (12) पुत्री मुलायम
16 आकांक्षा (12) पुत्ती रामबरन
17 मीरु (45) पत्नी गोकरन
रितिका, शीलू, निखिल को छोड़कर सभी जिला अस्पताल रेफर।




