जी भारत न्यूज24
भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने जन्मदिन पर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर शांतानंद सरस्वती जी को शॉल श्रीफल भेंटकर किया स्वागत वंदन अभिनंदन,
भिण्ड। भाजपा युवा नेता नमो संघ के प्रदेश संयोजक मुकेश दीक्षित के निज निवास पर उत्तराखंड हरिद्वार से पधारे जूना अखाड़े के श्री महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर शांतानंद सरस्वती जी महाराज का भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया, इस अवसर पर भाजपा के यशस्वी भिंड जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया जी मौजूद रहे,इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया जी ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर महाराज श्री को पुष्प माला पहनाकर शॉल श्रीफल भेंटकर स्वागत वंदन अभिनंदन किया, तत्पश्चात परम पूज्य संत श्री महामंडलेश्वर शांतानंद सरस्वती जी महाराज ने भाजपा के यशस्वी जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया को लड्डू गोपाल जी का चित्र भेंट कर आशीर्वाद दिया, और इस अवसर पर महाराज श्री ने कहा कि जो लोग साधु संत महात्माओं के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं और संतो से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं निश्चित तौर पर ऐसे लोगों पर भगवान अपना सदैव आशीर्वाद बनाए रखते हैं भिंड के लिए बड़े गौरव की बात है की भिंड में भाजपा जिला अध्यक्ष धार्मिक आध्यात्मिक इंसान हैं और उनकी संतो के प्रति अटूट आस्था को देखकर मैं बहुत ही अभिभूत हूं, महाराज श्री ने आगे कहा भाजपा जिला अध्यक्ष को जन्म दिवस की में हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और आशीर्वाद देता हूं कि वह निरंतर यूं ही सदमार्ग पर चलते रहें, और जनकल्याण का कार्य करते रहे, तत्पश्चाद नमो संघ के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा नेता मुकेश दीक्षित, एवम सेंट्रल पब्लिक स्कूल के संचालक प्रमोद शर्मा ने भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया जी को राधा कृष्ण का पटका पहनाकर उन्हें जन्म दिवस की बधाई दी, तथा महाराज श्री शांतानंद सरस्वती जी को पुष्माला पहनाकर उनका स्वागत वंदन अभिनंदन किया, इस अवसर पर कई भक्तगण श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के संचालक प्रमोद शर्मा,संत श्री सोनू बाबा जी, रामेंद्र त्रिपाठी,सोनू तिवारी,धर्मेद्र मिश्रा,राजेश नरवरिया,अजय मिश्रा,विकाश दीक्षित,विनोद दुबे,अमित राजावत,पिंटू श्रीवास्तव,अंकुर सक्सेना,सतीश जैन,कल्लू ओझा,सहित कई भक्तगणों श्रद्धालुओं ने महाराज श्री के स्वागत वंदन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया जी का जन्मदिन धूम धाम से मनाया,और बधाई दी,




