Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » भाजपा जिला अध्यक्ष सर्व समिति से बनेगा – श्री नेमा
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा जिला अध्यक्ष सर्व समिति से बनेगा – श्री नेमा

Zee Bharat News 24
Last updated: December 28, 2024 10:46 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24

भाजपा में जिला अध्यक्ष पद के लिए पर्यवेक्षक के समक्ष दावेदारों ने सौपे आवेदन पत्र,महिलाओं ने भी की दावेदारी
भिण्ड । भाजपा संगठन पर्व के दौरान भिंड जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष के चयन के लिए रायसुमारी की गई,उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा चुनाव पर्यवेक्षक सागर विधायक शैलेंद्र जैन पूर्व, विधायक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपी कृष्णा नेमा ने अपेक्षित भाजपा सक्रिय कार्यकर्ताओं से बंद लिफाफे में जिला अध्यक्ष के लिए अपनी पसंद के कार्यकर्ता का नाम मांगा गया।सौहार्दपूर्ण वातावरण में बंद कमरे में चुनाव पर्यवेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को सक्रिय कार्यकर्ताओं ने चयन कर्ता के रूप में अपने पसंद के कार्यकर्ता का नाम जिला अध्यक्ष के लिए राय सुमारी के दौरान सुझाया, जिसे निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक द्वारा बंद लिफाफे में अपने पास रख लिया गया और संगठन के प्रदेश मुख्यालय भोपाल में प्रदेश निर्वाचन अधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। जहां से 30 या 31 दिसंबर को जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी।रायसुमारी के दौरान बंद कमरे में केवल पर्यवेक्षक विधायक शैलेंद्र जैन एवं,जिला निर्वाचन अधिकारी बैठे थे, जिन्होंने अपेक्षित कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा की।
रायसुमारी के पूर्व चुनाव पर्यवेक्षक विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नेमा द्वारा अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई एवं निर्वाचन के नियम,वरिष्ठ नेतृत्व के संदेश से अवगत कराया गया कार्यकर्ताओं के नाम दावेदार के रूप में आए। जिला निर्वाचन अधिकारी गोपी कृष्णा नेम ने कहा कि जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी समर्पित भाव निष्ठावान और कर्तव्य और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाह करेंगे ऐसे कार्यकर्ताओं को सौंप जाएगी उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सबका साथ सबका विश्वास सबका संकल्प और सब का विकास इस मूल मंत्र को लेकर कार्य कर रही है प्रदेश नेतृत्व के समक्ष जिन कार्यकर्ताओं ने अपनी जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी व्यक्ति की है उनके समक्ष प्रस्ताव को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि चार-चार नाम प्रस्ताव के रूप में लिए गए हैं जिस पर कर समिति बनाकर जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।
जिला पर्यवेक्षक विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है अच्छे कार्यकर्ताओं को ही जिला जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जाएगी कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी के साथ प्रस्ताव दिया है जिस पर विचार विमर्श कर संगठन के नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा आगामी चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है सभी कार्यकर्ता संगठन को सर्वव्यापी और सर्व समावेशी बनाकर मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भिंड दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह पूर्व विधायक शिव शंकर समाधिया पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया पूर्व मंत्री ओ पी एस भदौरिया, पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में वीरेंद्र सिंह राणा अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट पूर्व जिला राजेंद्र शर्मा राजे,पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव काकर,पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया,पूर्व जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर अजय सिंह भदोरिया एवं अपेक्षित मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।
भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी निर्वाचन अधिकारी गोपी कृष्ण नेमा के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए मांग पत्र प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी जाए वे कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे, इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया,प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सरोज जोशी, सीमा शर्मा,आरती पाठक,संगीता कौशल,रश्मि खटीक,जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष आभा जैन,बबली तोमर,श्रीमती ममता भदौरिया,पिंकी शर्मा आदि महिलाएं शामिल थी।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेशलोकल

भूमिया सरकार के महंत श्री हरिओम दास जी ने फूफ में लगाया दिब्य दरबार

June 29, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

एम एम ए फाइट और पंजा कुश्ती देख रोमांचित हुए दर्शक सिद्दार्थ नगर टीम बनी विजेता और दिल्ली टीम उप विजेता

November 11, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

हम हैं सहारा, भारत है हमारा, दिया था हमने एक नारा,हमने सहारा से किया किनारा, क्योंकि हम कभी थे सहारा, अब हम हुए बे सहारा, तुम्हें कैसे दे सहारा……..

October 12, 2025
मध्यप्रदेशराजनीति

मंडला में आयुर्वेद कॉलेज और एक्सीलेंस कॉलेज शुरू होंगे – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

February 11, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?