Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » रेहड़ी पटरी दुकानदारों का रोजगार बचाने को उतरी संघर्ष सेवा समिति
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

रेहड़ी पटरी दुकानदारों का रोजगार बचाने को उतरी संघर्ष सेवा समिति

Zee Bharat News 24
Last updated: April 29, 2025 6:50 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

समाजसेवी डॉ० संदीप के प्रयासों से रेहड़ी पटरी दुकानदारों को जल्द मिलेगा नया स्थान

झाँसी। पंचकुईया रोड़ से कोतवाली की तरफ फुटपाथ पर अस्थाई ठेला लगाकर व्यावसाय करते हैं। पिछले कुछ दिनो से नगर निगम झाँसी का अतिक्रमण दस्ता पंचकुईया रोड़ से कोतवाली की तरफ पर सभी रेहड़ी/पटरी दुकानदारों को यहाँ से हटा रहा है। इस क्षेत्र में, ठेला/पटरी दुकानदार अतिक्रमण के कारण बहुत परेशान हैं। जगह-जगह पर हो रहे अतिक्रमण के कारण, फुटपाथ दुकानदारों को दुकान लगाने में बहुत परेशानी हो रही हैं। इस क्षेत्र में कई व्यापारिक संस्थान निर्मित है लेकिन उनमें पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं दी गई है। उन व्यवसायिक संस्थानों पर आने वाले सभी ग्राहक रोड पर ही अपनी गाड़ी खड़ी कर देते हैं जिस कारण उस क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इन गरीबों की अस्थाई दुकानें हटाये जाने से गरीब दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया हैं। ऐसे में रेहड़ी/ पटरी लगाने वालों को परिवार के भरण पोषण की चिंता सता रही हैं। उक्त समस्याओं को लेकर दर्जनों की संख्या में रेहड़ी पटरी दुकानदार संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने समिति के संस्थापक डॉ० संदीप को अपनी व्यथा सुनाई दुकानदारों को समस्या से निजात दिलाने हेतु डॉक्टर संदीप रेडी पटरी दुकानदारों का प्रतिनिधित्व करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे जहां अपर नगर आयुक्त से दुकानदारों से संबंधित समस्या पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ० संदीप और समस्त दुकानदारों को आश्वासन देते हुए अपर नगर आयुक्त ने कहा कि जल्द से जल्द रेहड़ी पटरी दुकानदारों को रोजगार के लिए स्थान आवंटित कर दिया जाएगा और जब तक स्थान आवंटित नहीं किया जाता तब तक उन्हें वहाँ से विस्थापित करने की कार्यवाही नहीं की जायेगी। आश्वासन मिलते ही रेहड़ी पटरी दुकानदारों में खुशी की लहर दौड़ती नजर आई और सभी ने हृदय तल से अपर नगर आयुक्त एवं डॉ० संदीप का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ० संदीप ने कहा वर्तमान सरकार लोगों को रोजगारपरक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है एवं कई योजनाएं चला रही है। लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं जिनमें दुकानदारों के साथ अभद्र व्यवहार कर उनके सामान को फेंक दिया जाता है। यह छोटे दुकानदार किसी तरह अपने व अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं। इस तरह उनके साथ अनैतिक व्यवहार करना अमानवीय है मैं जनपद के समस्त अधिकारियों से निवेदन करता हूं कि गरीब दुकानदारों को परेशान न किया जाए उन्हें व्यापार हेतु उचित स्थान दिया जाये। यदि अब इस प्रकार की कोई घटना सामने आती है तो निश्चित रूप से संघर्ष सेवा समिति सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर रेहडी पटरी दुकानदारों में सुनील कुमार, दीपक साहू, दशरथ प्रसाद खटीक, काशीबाई, गज्जू, फुखन्न, शगुन, मुनिया, कुसुम प्रजापति, प्रशांत जैन, मंगलदास कुशवाहा, अरबाज, अरमान,हरिशंकर प्रजापति, सलमान, नफीस, सोनू खटीक, यकु, यासीन, रोहित रायकवार, मन्नू,हरि,एवं संघर्ष सेवा समिति से सुशांत गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा, संदीप नामदेव, महेंद्र रायकवार, प्रमेंद्र सिंह, मुन्ना मास्टर, देवेन्द्र सेन, सूरज वर्मा, आनंद चौहान, अरुण पांचाल, राजू सेन आदि उपस्थित रहे।

देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को UGC से मिला ‘कैटेगरी-I’ दर्जा

July 15, 2025
Uncategorizedमध्यप्रदेश

ग्वालियर में संतोष वर्मा के खिलाफ उग्र प्रदर्शन,सैकड़ों समाजसेवी पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय

November 27, 2025
Uncategorizedधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशमनोरंजनलोकल

सुहावने मौसम में कवियों ने की देशभक्ति कविताओं की बारिश

August 12, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” और SIR जैसे गम्भीर मुद्दों को उन्नाव शहर कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता की गई

December 15, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?