जी भारत न्यूज24
उन्नाव।कोतवाली पुरवा क्षेत्र के ग्राम तारागढ़ी निवासी शिव गुलाम कोरी का 21 वर्षीय पुत्र संजय कोरी बीते शनिवार 31 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 11 बजे से लापता है। परिजनों के अनुसार संजय बिना किसी को बताए घर से निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।
परिवारजन व ग्रामीणों ने संजय की गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने बताया कि संजय का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और उसका इलाज भी चल रहा था, जिससे परिवार की चिंता और अधिक बढ़ गई है।
लगातार बेटे की तलाश में जुटे रहने के कारण परिजन अभी तक कोतवाली पुलिस को इस संबंध में कोई लिखित सूचना नहीं दे सके हैं। संजय के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
यदि किसी व्यक्ति को संजय कोरी के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तारागढ़ी बबलू चौरसिया अथवा परिजनों को तत्काल सूचित करें, जिससे परिवार को राहत मिल सके।
संपर्क सूत्र:
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि – 9984464662
पिता (शिव गुलाम कोरी) –
8127640598




