जी भारत न्यूज24
उन्नाव। जनपद के थाना सोहरामऊ अंतर्गत कस्बा जैतीपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से थाना अध्यक्ष सोहरामऊ अरविन्द कुमार पाण्डेय द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजार, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पैदल गश्त के साथ-साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गई। बिना कागजात एवं संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया।थाना अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाना और आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है।उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस की इस गश्त से कस्बा जैतीपुर में लोगों ने सुरक्षा की भावना महसूस की और पुलिस के प्रयासों की सराहना की।




