एसपी डॉ. असित यादव ने लोगों को किया आगाह
भिण्ड । साइबर ठगों के हौंसलें किस कदर बुलंदी पर हैं,इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि उन्होंने भिण्ड पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव का फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक आईडी बना ली, कई लोगों को मैसेज कर रूपयों की माँग की, जैसे ही पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव को इस संबंध में पता चला तो उनके द्वारा पता किया जा रहा है कि ये फर्जी आईडी कहाँ से और किसने बनाई है,एसपी डॉ. असित यादव आईपीएस के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों और कॉन्टेक्ट लिस्ट में शामिल लोगों को मैसेज किए गए, तथा लोगों से मदद के नाम पर रूपये माँगने का प्रयास किया जा रहा है, जब इस संबंध में एसपी भिण्ड को लोगों के द्वारा बताया गया तो उन्हें पता चला तो वह हैरान रहे गये, एसपी ने तत्काल साइबर सैल को मामले की जाँच कर कार्रवाई के निर्देश दिये, एसपी श्री यादव ने बताया कि इस प्रकार के मामले पहले भी प्रकाश में आए है जाँच में पता चलता है, कि कुछ शरारती तत्व के लेागों के द्वारा इस प्रकार की खुराफात की जाती है, लेकिन ऐसे लोगों पर अब शिंकजा कसा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है,कि किसी ने उनके नाम व फोटो के साथ फर्जी आईडी बनाई है, वह आपसे संपर्क कर रूपये की माँग कर सकता है,इसलिए सावधान रहे हैं। किसी के पास कोई मैसेज आता है,तो उसका स्क्रीनशॉर्ट और यूआरएल लेकर पुलिस अधीक्षक या सायबर सेल को जरूर जानकारी उपलब्ध करायें।




