जी भारत न्यूज24
झांसी, उत्तर प्रदेश।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “योग को जन-जन का अभियान” बनाने के संकल्प तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, सशक्त एवं निरोग उत्तर प्रदेश के विजन को धरातल पर उतारते हुए आज झांसी में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार आर्य के नेतृत्व में वनगुंवा ईकोपार्क में एक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जनपद में जिला गंगा समिति द्वारा इस वर्ष “Yoga for Healthy Ageing” थीम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर किया योगाभ्यास
कार्यक्रम के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार आर्य ने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
“योग भारत की 5000 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक धरोहर है। यह केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन का विज्ञान है। यह तनाव, अवसाद और जीवनशैली जनित रोगों से मुक्ति का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है।”
– नीरज कुमार आर्य (प्रभागीय वनाधिकारी)
स्वस्थ युवा ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव हैं’
प्रभागीय वनाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज योग विश्व मंच पर भारत की वैश्विक पहचान बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ‘निरोगी काया’ के लक्ष्य के साथ गांव-गांव तक योग को पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विशेष रूप से युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा:
“स्वस्थ युवा ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव हैं। यदि युवा पीढ़ी नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेगी, तो न केवल उनका व्यक्तिगत विकास होगा, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी उनकी ऊर्जा का सदुपयोग होगा। सभी प्रदेशवासियों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग अवश्य करना चाहिए।”
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
अशोक कुमार जैन (उपप्रभागीय वनाधिकारी)
संतोष कुमार (उपप्रभागीय वनाधिकारी, मऊरानीपुर)
क्षेत्रीय वनाधिकारी, वन विभाग के समस्त कर्मचारी एवं भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन व बच्चे उपस्थित रहे।




