जी भारत न्यूज24
विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने गौरी सरोवर में छुड़वाया पानी किया निरीक्षण
6 अप्रैल को स्थापना दिवस व 14 को डॉ अंबेडकर जयंती मनाएगी भाजपा
भिण्ड । भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित संगठन आत्मक कार्यक्रम के तहत 6 अप्रैल को स्थापना दिवस व 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाए जाने के लिए भाजपा वानखंडेश्वर मंडल की बैठक गौरी सरोवर पर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार भाव से काम करती है 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एवं बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को हर समाज तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से इन निर्वाह करें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र में सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में हर समाज के लिए विकास जनकल्याणी योजनाएं संचालित की जा रही है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा राजनीतिक दल है जो विचार के लिए काम करते हैं और भारतीय जनसंघ इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को समाज तक पहुंचाने का कार्य हम सब कार्यकर्ताओं के कंधों पर निर्भर है जब कार्यकर्ता अपने विचार को लेकर जाएंगे तो निश्चित ही लोगों के भाव में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बनने के लिए भाव जागृत होगा। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती है हम सभी कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों में जहां बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित है वहां उन पर माल्यार्पण करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा साहब विरोधी है कि जिसने संविधान को कभी समझा नहीं और अनुसूचित जाति समाज के वोटो पर हमेशा राजनीति की और विकास से उन्हें दूर रखा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बाबा साहब के व्यक्तित्व और कर्तव्य को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य केंद्र प्रदेश की भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने की है हम सभी कांग्रेस की बाबा साहब विरोधी नीतियों को समाज तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। भाजपा बैंक खंडेश्वर मंडल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल व संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती दिवस 14 अप्रैल को लेकर कार्यक्रमों पर मंथन किया गया ।भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस दुबे ने बताया कि संगठन निर्देश स्थापना दिवस एवं बाबा साहब की जयंती को प्रत्येक बूथ पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने अपने घरों पर झंडा लगाना है। और भाजपा शासन काल में किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को बताना है 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने बैठक के बाद गौरी सरोवर का निरीक्षण किया जहां उन्होंने एक जलकुंभी से लेकर एवं स्वच्छता की स्थिति को देखा और गौरी सरोवर में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो ने चर्चा करते हुए उन्होंने स्वच्छ पानी को छुड़वाया और उन्होंने निरीक्षण किया। विधायक कुशवाह ने कहा कि मई जून में गर्मी का प्रकोप प्रारंभ होगा इससे पहले हमारा वाटर लेवल ऊपर की ओर बड़े इसके लिए उन्होंने सबसे पहले गौरी सरोवर पर पानी छुड़वाने की व्यवस्था करते हुए लोगों के पीने की स्वच्छ व्यवस्था एवं स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों से चर्चा की।जिला मंत्री पिंकी शर्मा जिला सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक,पार्षद अमित सोनी मण्डल उपाध्यक्ष बच्चा सिंह,मण्डल मंत्री.सूरज बरुआ
पीयूष शर्मा,नर्सिंग ताम्रकार,देवेंद्र राठौर पूर्व पार्षद रामू खटीक जी,डॉ.सी.के.राठौर, कुलदीप राठौर अवनीश मलहोत्रा,कमल कुशवाह,पिंकू दीक्षित,नवीन पाण्डेय, जीतू शुक्ला,अवधेश सिंह भदौरिया आदि भाजपा कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।




