जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगटापुर निवासी संदीप 25 वर्ष पुत्र महेश व आकाश 24 वर्ष पुत्र कमलेश तथा जितेंद्र 27 वर्ष पुत्र रामचंद्र तीनों युवक बाइक से बीते शुक्रवार को देर शाम अपनी रिश्तेदारी बिल्हौर से अपने घर आ रहे थे। जबकि जिला कानपुर नगर के थाना व कस्बा बिल्हौर निवासी भरत 24 वर्ष पुत्र ब्रजमोहन बांगरमऊ से अपने घर वापस जा रहा था। तभी रास्ते में बिल्हौर मार्ग पर स्थित ग्राम जगत नगर के निकट तेज रफ्तार दोनों बाइकों की सम्यक भिड़ंत हो गई। हादसे में चारों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस चारों घायलों को आनन-फानन यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




