Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » वोट के बिना संविधान में मिले अधिकारों से वंचित होना पड़ सकता है,अपने वोट को सुरक्षित करें – विधायक फूलसिंह बरैया
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

वोट के बिना संविधान में मिले अधिकारों से वंचित होना पड़ सकता है,अपने वोट को सुरक्षित करें – विधायक फूलसिंह बरैया

Zee Bharat News 24
Last updated: November 19, 2025 4:30 am
Zee Bharat News 24
6 Min Read

जी भारत न्यूज24 

लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है – रामशेष बघेल

कांग्रेस ने प्रशासन द्वारा SIR कार्य में बरती जा रही लापरवाही को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

जिला कांग्रेस की SIR कार्य में गतिशीलता लाने एवं प्रशिक्षण के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

भिण्ड । मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य ( SIR) की कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई तैयारी की मॉनिटरिंग एवं प्रशिक्षण कार्य व एस.आई.आर. कार्य में गतिशीलता को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर मुख्य अतिथि लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी व भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया एवं ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक को बतौर मुख्यातिथि विधायक फूलसिंह बरैया ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी SIR के बहाने षड्यंत्र पूर्वक कई लाख पात्र मतदाताओं के मताधिकार छीनने का कुचक्र रच रही है,उन्होंने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक को वोट का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार दिया गया है,क्योंकि मताधिकार के बिना संविधान में मिलने वाले अधिकारों से भी वंचित होना पड़ सकता है। श्री बरैया ने कहा कि हम सभी को अपने वोटों की रक्षा करनी होगी अन्यथा कई अधिकारों से वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वोट हमारा सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है,इसके बिना जीवन का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि मताधिकार से वंचित होने पर आपकी नागरिकता पर भी सवाल उठाए जा सकते है,उन्होंने इसका उदाहरण देते कहा कि जिस प्रकार से बिहार में कई लोगों के मताधिकार (वोट) नहीं होने पर उनकी नागरिकता पर सवाल उठाए गए और उन्हें देश से निकाला जा रहा है।

ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है, और हर स्तर पर संगठन को सक्रिय किया गया है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संगठन को बड़े से छोटे कार्यकर्ता तक और बड़े से छोटे नेता तक सबके इन्वॉल्वमेंट (भागीदारी) की एक मजबूत प्रक्रिया बनाई है । उन्होंने बताया कि SIR कार्य के लिए प्रदेश एवं जिला कांग्रेस द्वारा निगरानी समिति,विधानसभा प्रभारी व ब्लॉक प्रभारी तक बनाए हैं,पार्टी द्वारा जिले के सभी बूथों पर लगभग 100 प्रतिशत बीएलए नियुक्त किए जा चुके हैं । इसकी प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ।उन्होंने कहा कि 4 – 5 दिनों में 100 प्रतिशत लोगों को ट्रेनिंग दे दी जाएगी । इस पूरी प्रक्रिया का मकसद अपने वोट के अधिकार और आम जनता के मताधिकार की रक्षा करना है।

बघेल ने कहा कि कांग्रेस भिंड जिले के हर बूथ,हर ब्लॉक पर सजग और संगठित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है,कि प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की रक्षा,लोकतंत्र की रक्षा और युवाओं,महिलाओं,किसानों कर्मचारियों,आम नागरिकों के सम्मान की रक्षा करना है । लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है ।

*कांग्रेस की प्रशासन द्वारा SIR में बरती जा रही लापरवाही को लेकर ज्ञापन में बिंदुबार मांग*

विधायक फूलसिंह बरैया एवं ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने जिला प्रशासन पर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) में बरती जा रही लापरवाही पर आक्रोश जताया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त चुनाव आयोग नई दिल्ली,मुख्य निर्वाचन अधिकारी चुनाव आयोग मध्यप्रदेश के नाम कलेक्टर की अनुपस्थिति में भिंड एसडीएम अखिलेश शर्मा को एक ज्ञापन-पत्र सौंपा गया।

कांग्रेस ने शिकायती पत्र में कहा कि जिले में SIR कार्य के प्रति जिला प्रशासन एवं भिंड निर्वाचन विभाग बिल्कुल भी गम्भीर नहीं है । कांग्रेस जनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में अभी तक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा जिले में सभी मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण नहीं किए गए हैं । कई मतदान केंद्रों पर मूल गणना पत्रक के बजाय केवल एक छायाप्रति ही वितरित की जाने की जानकारी मिल रही है,जो अपूर्ण है । मतदाताओं को पात्र बनने हेतु 2003 की मतदाता सूची बीएलओ द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है । गणना पत्रकों का सही समय पर वितरण न होने और अनिमितताओं के चलते यह महत्वपूर्ण कार्य समयावधि में पूरा नहीं हो पाएगा, जिससे बड़ी संख्या में पात्र मतदाता अपने मताधिकार (वोट) से वंचित हो सकते हैं । कांग्रेस ने मांग की,कि यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है,कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) पारदर्शिता के साथ समयावधि में सम्पन्न किया जाए,ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का हक न मारा जाए। इस प्रक्रिया से सम्बंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये जायें।

बैठक एवं ज्ञापनकर्ताओं में मुख्य रूप से जय श्रीराम बघेल एडवोकेट, मनोज देपुरिया,डॉ. राधेश्याम शर्मा,रामहर्ष सिंह कुशवाह,महेश जाटव,देवेंद्र सिंह भदौरिया,गजेंद्र सिंह भदौरिया,कृष्ण गोपाल चौरसिया, नरोत्तम सिंह नरवरिया,जगत सिंह यादव,श्रीमती रेखा भदौरिया,श्रीमती सीमा शर्मा,पंकज त्रिपाठी,केदार कौशल,नईम खाँ पठान,शैलेंद्र सिंह गुर्जर, देवेंद्र निगम,राजेंद्र सिंह यादव, राजवीर बघेल,अभिलाख सिंह यादव, आर.एस.गोयल,अरविंद यादव, बलराम जाटव,राहुल सिंह कुशवाह, भागीरथ कुशवाहा,गोविंद सिंह राजावत,विवेक जामोर,अरविंद गोयल,कमलेश सुमन,रामवीर यादव,मनोज कौशिक,विजय सिंह निगम,यदुनाथ सिंह,ब्रजमोहन यादव,राघवेंद्र सिंह,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedक्राइमप्रसाशनलोकल

जिला दण्डाधिकारी भिण्ड ने ग्राम अजनौंधा तहसील मेहगांव के समस्त शस्त्र लायसेंस बहाल किए

September 5, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के मॉर्च्यूरी में महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया

December 27, 2025
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलाइफस्टाइललोकल

लोक अदालत मे 401 लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण

May 12, 2024
Uncategorizedदेशधार्मिकमध्यप्रदेशलोकल

श्री देवकीनंदन ठाकुर जी की कथा में उमड़ा जनसैलाब

May 13, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?