जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश लखनऊ। 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर नंद किशोर वर्मा का बड़ी गढ़ी के मजरा लालगंज गांव के बाहर रविवार सुबह 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर नंद किशोर वर्मा का शव आम के बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। वह शनिवार से लापता थे। मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज थी। हालांकि, उनके पैर जमीन पर टिके थे। परिजनों ने प्रॉपर्टी के कमीशन के रुपये के विवाद में हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज लिया है। प्रारंभिक तफ्तीश में पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर ने आखिरी कॉल महिला मित्र को की थी। पुलिस ने उसे तथा कुछ अन्य को हिरासत में ले लिया है। महिला मित्र ने पुलिस को बताया कि प्रॉपर्टी डीलर ने फोन पर कहा था कि कुछ लोग आंखों पर पट्टी बांधकर कहीं ले जा रहे हैं।
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




