संजीव सिंह चौहान रिपोर्टर
जी भारत न्यूज24
जल गंगा संवर्धन अभियान में दिलाई गई शपथ
मेहगांव । म.प्र. जन अभियान परिषद (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग म.प्र. शासन) विकासखंड मेहगांव के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसब्ल्यू पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय मेहगांव में म.प्र. जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक जय प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर इकबाल अली उपस्थित रहे।
श्री शर्मा ने जल गंगा संवर्धन अभियान पर जानकारी देते हुए बताया जल बचाने के लिए सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत नदी, तालाब, कूओं बाबड़ी एवं हमारे पुराने जल स्रोतों का संवर्धन एवं साफ-सफाई का कार्य समाज और शासन मिलकर संयुक्त रूप से करेंगे। श्री शर्मा ने प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्था, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों को सामुदायिक सहभागिता द्वारा जल गंगा अभियान के अंतर्गत लोगों कों जागरूक करने हेतु ग्राम चौपाल बैठक, रैली, दीवार लेखन, जन संवाद के माध्यम से वृक्षारोपण, तालाब गहरीकरण, नदी तटों पर साफ सफाई एवं श्रमदान की गतिविधियां करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रोफेसर अली ने वर्तमान समय में जल के महत्व की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि जल के स्तर को घटने से रोकने के प्रयास करने होंगे, यदि हम जल का अपव्यय इसी प्रकार करते रहे तो शीघ्र जल संकट उत्पन्न हो जाएगा इसलिए हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि जल का स्तर कम न होने दें। वर्षा के ऋतु में बारिश के पानी को एकत्रित करके वाटर हार्वेस्टिंग के द्वारा जल स्तर को बढ़ाया जा सकता है हमारे घर में मातृशक्ति जल के महत्व को ज्यादा समझता है इसलिए एक दूसरे को जागरुक कर जल संरक्षण करना चाहिए। पानी को सहेजें, पानी को बचाएं , पेड़ लगाएं , तभी हम सुरक्षित रहेंगे। मानव जीवन के सभी संस्कार हमारे नदी, तालाबों के किनारे ही संपन्न होते थे जल का हमारे जीवन के साथ एक बड़ा गहरा नाता है आज नदी, तालाबों सूखते जा रहे हैं। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए और स्वयं अपने जीवन को अनुशासित करे। तभी पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए कार्य कर सकेंगे।
इस दौरान परामर्शदाता जितेंद्र कौरव, आशीष शर्मा, श्रीमती कृष्णा बंसल, रानी शर्मा, स्वदेश कुमार मिश्रा,श्याम सुंदर त्यागी सहित एक सेकड़ा से अधिक सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्रायें प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
जल संरक्षण आज की अनिवार्य आवश्यकता है : प्रोफेसर इकबाल अली




