Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » वृंदावन नाव हादसा: दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी, शनिवार को मिला एक और शव, 10 की मौत और 5 अब भी लापता
उत्तरप्रदेशधार्मिक

वृंदावन नाव हादसा: दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी, शनिवार को मिला एक और शव, 10 की मौत और 5 अब भी लापता

वृंदावन नाव हादसा: यमुना में रेस्क्यू का दूसरा दिन, एक और शव मिलने से मचा कोहराम।

Zee Bharat News 24
Last updated: April 11, 2026 2:49 pm
Zee Bharat News 24
2 Min Read
​केशी घाट हादसा: पंजाब के श्रद्धालुओं की नाव डूबी, फरार नाविक पुलिस की गिरफ्त में।
Highlights

जी भारत न्यूज24 

मथुरा/वृंदावन। उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित केशी घाट पर शुक्रवार दोपहर हुए भीषण नाव हादसे के बाद दूसरे दिन, शनिवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर 12 बजे यमुना से एक और शव बरामद किया गया है। पंजाब और लुधियाना से आए श्रद्धालुओं के लिए वृंदावन की यह यात्रा बेहद दुखद साबित हुई।

नाव पर सवार थे 37 लोग, 22 को बचाया गया

शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे जब श्रद्धालु यमुना की सैर कर रहे थे, तभी नाव अचानक असंतुलित होकर डूब गई। नाव में कुल 37 लोग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मुस्तैदी से 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन इस हादसे में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन के मुताबिक अभी भी 5 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

NDRF, SDRF और आर्मी ने संभाली कमान

हादसे की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को भी सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। पानी के अंदर NDRF और SDRF की टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। राहत और बचाव कार्य में भारतीय सेना (Army) की मदद भी ली जा रही है, ताकि लापता 5 लोगों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

आरोपी नाविक पप्पू निषाद गिरफ्तार

हादसे के बाद संवेदनहीनता दिखाने वाले आरोपी नाविक पप्पू निषाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब नाव डूब रही थी, तब नाविक पप्पू निषाद लोगों को बचाने के बजाय उन्हें मरता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग क्यों बैठाए गए थे।

रिपोर्ट: आनंद पचौरी (वृंदावन संवाददाता)

Zee Bharat News 24
        
TAGGED:Anand Pachouri ReportingKeshi Ghat MathuraNDRF MathuraPappu Nishad ArrestPunjab Devotees AccidentRescue Operation VrindavanVrindavan Boat AccidentVrindavan Latest NewsVrindavan News TodayYamuna River AccidentZee Bharat News 24मथुरा हादसा अपडेटयमुना नाव हादसावृंदावन समाचार
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

आज दिनांक 5 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में क्षेत्रीय एवं पर्यावरण अध्ययन संस्थान बुंदेलखंड

June 7, 2025
Uncategorizedदेशधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

उत्साह और उमंग के साथ मेहगांव में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

August 14, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशलोकल

संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

March 17, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशधार्मिकराजनीति

आयरन लेडी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या

November 1, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?