जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इंडोर गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, शतरंज और कैरम समेत विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य डॉक्टर विष्णु मिश्रा की अध्यक्षता एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर दिग्विजय नारायण के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ विष्णु मिश्रा द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना अंजलि, नीलू,सरस्वती ने प्रस्तुत की। प्राचार्य का स्वागत डॉ दिग्विजय नारायण तथा क्रीड़ा प्रभारी का स्वागत डॉ रविराज वर्मा ने किया स्वागत गीत रोशनी, तथा नैंसी ने प्रस्तुत किया मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सभी को अनुशासन में रहते हुए खेलने को कहा खेल में हार जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना है। क्रीड़ा प्रभारी ने बैडमिंटन, कैरम तथा शतरंज से संबंधित नियमों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया यदि किसी छात्र को कोई भी समस्या होती है तो वह ज्यूरी आफ़ अपील में अपनी बात कह सकता है। बैडमिंटन छात्र वर्ग में प्रथम स्थान सूरज बी कॉम,द्वितीय स्थान संजीत बी कॉम,तृतीय स्थान जितेंद्र बी ए ने प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पारूल बी ए, द्वितीय स्थान प्राची बी एस सी, तृतीय स्थान शांति बी एस सी ने प्राप्त किया। कैरम मे प्रथम स्थान महक बीएससी ,द्वितीय स्थान कोमल बीएससी ,तृतीय स्थान प्राची बीएससी ने प्राप्त किया छात्र वर्ग में प्रथम स्थान विशाल कुमार बीए, द्वितीय स्थान गोविंद बी ए ,तृतीय स्थान सूरज बी कॉम तथा गौतम बी एस सी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक डॉ रवि राज वर्मा ,डॉ सविता राजन,डॉ हरिओम दिवाकर डॉ सुनीता निरंकारी, डॉ अभिषेक कुमार डॉ धर्मेंद्र द्विवेदी ,डॉ अभय राजपूत डॉ शैलजा त्रिपाठी ,डॉ बृजकिशोर गुप्ता कर्मचारी बसंत लाल मौर्य ,संदीप अवस्थी, कन्हैया लाल, जितेंद्र ,बलराम, मुन्नीलाल देशराज आदि ने प्रत्येक समिति में अपना योगदान दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ सविता राजन ने किया।क्रीड़ा प्रभारी डॉ दिग्विजय नारायण ने सभी को धन्यवाद दिया।




