जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झांसी। के शिक्षा विभाग में तैनात डायट प्रवक्ता का सोशल मीडिया पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। प्रवक्ता ऑफिस में बैठकर खुलेआम रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। ये वायरल हो रहा वीडियो जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बरुआसागर के एक कक्ष के अंदर का है। जहां कुर्सी पर बैठा हुआ शख्स डायट प्रवक्ता बताया जा रहा है। प्रवक्ता TET प्रमाण पत्र प्रदान की जाने के एवज में एक व्यक्ति से रिश्वत को लेकर चर्चा कर रहा है जिसकी आवाज सुनाई दे रही है कि पांच सौ रुपये लगेंगे। उस व्यक्ति ने सौ सौ के दो नोट निकालें और टेबल पर रख दिया। नोटों को प्रवक्ता ने हाथ में लेकर कहा ये कम है। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में तस्वीर कैद करके वायरल कर दी। यह वीडियो शुक्रवार की शाम 5:00 बजे सामने आया है । और जमकर वायरल हो रहा है ।
जी भारत न्यूज24 वीडियो कि पुष्टि नहीं करता
देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




