भिण्ड । जिले के ग्राम गुसींग मजरा पडवारी देवीशरण पुत्र श्री चितोले प्रसाद की भूमि खसरा नं. 78 रकवा 86 का अवैध रूप से सीमांकन कर मेरी अन्य भूमि खसरा नं. 77 का कुछ रकवा कम कर खसरा नं.78 में रकवा को बढ़ा दिया है । खेत में बाजरे की फसल खड़ी थी जिस कारण सीमांकन की कारवाई सही अनुक्रम में संभव नहीं थी। उसके बाद भी राजस्व अधिकारी राजवीर सिंह भदौरिया ने अनोपचारिक तरीके से कागजी सीमांकन कर भूमि स्वामी आशाराम खसरा नं.79 रकवा 87 को अवैध लाभ पहुंचाने की मंशा से अनोपचारिक रूप से कागजी कार्यवाही कर गलत सीमाकंन किया गया है । जबकि कानून ये कहता है कि खड़ी फसल में सीमाकंन करवाई संभव नहीं है जिसका मौका मुआयना किया जा सकता है ! पीड़ित को अभी तक न्याय नहीं मिला सारे वरिष्ठ अधिकारी मिलकर बंदरबाट कर रहे हैं !
29/9 /2023 को आवेदन दिया गया था लेकिन उसकी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई/ पीडित दर दर भटक रहा है, लेकिन अभी तक पीड़ित को न्याय नहीं मिल सका और आरआई राजवीर सिंह भदोरिया के खिलाफ प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की है।पीड़ित ने जिला प्रशासन से गुजारिश की है कि जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। जिला प्रशासन ने पीड़ित को न्याययुचित कार्वाही का अस्वासन दिया l




