Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » कांग्रेस द्वारा किसानों की फसलों का उचित मूल्य दिलाने एवं जन समस्याओं के निदान हेतु किसान न्याय यात्रा व ट्रैक्टर रैली निकाली गई
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

कांग्रेस द्वारा किसानों की फसलों का उचित मूल्य दिलाने एवं जन समस्याओं के निदान हेतु किसान न्याय यात्रा व ट्रैक्टर रैली निकाली गई

Zee Bharat News 24
Last updated: September 21, 2024 7:25 am
Zee Bharat News 24
6 Min Read

जी भारत न्यूज24

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आतंकवादी कहने वाले भाजपा नेताओं पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाए – डॉ. गोविंद सिंह

भाजपा किसान विरोधी पार्टी है, किसानों की फसल का उचित मूल्य दिया जाए – पूर्व मंत्री लाखन सिंह
किसानों के साथ भाजपा सरकार दुर्व्यवहार कर रही है –

उपनेता हेमंत कटारे
किसानों एवं अन्य जन समस्याओं के निदान के लिए कांग्रेस पार्टी संघर्ष करती रहेगी – मानसिंह कुशवाह

भिण्ड । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय के दबोहा मोड़ ग्वालियर रोड़ से इंदिरा गांधी चौराहा इटावा चुंगी तक एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जिसमें ट्रेक्टरों के अलावा हजारों की संख्या में पैदल एवं मोटरसाइकिलो से कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लिया,जिसमें पूर्व मंत्रीगण,विधायकगण एवं प्रदेश के कई बड़े नेतागण भी सम्लित हुए।
रैली को मुख्य रूप से किसान यात्रा प्रभारी पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह,विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे,पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी,गोहद विधायक केशव देसाई,कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा,मेहंगाव विधानसभा प्रत्याशी राहुल सिंह भदौरिया आदि ने संबोधित किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मध्यप्रदेश की वर्तमान स्थिति से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भली भाति अवगत है,कि प्रदेश में सभी क्षेत्रों में दयनीय स्थिति है और त्राहि- त्राहि मची हुई है,जो ज्वलंत समस्या वर्तमान में है,उनमें किसानो की समस्या सबसे महत्वपूर्ण है,कि भारी वर्षा,खाद बीज की कमी से किसानों की फसले खासतौर पर सोयाबीन, उड़द,धान एवं अन्य दलहन खराब हो गयी है और किसान इस समय भारी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बेजेपी सरकार द्वारा उनकी फसलों को 10 वर्ष पुराने भाव से खरीदा जा रहा है तथा किसानों को बिजली के भारी भरकम बिल दिये गए है,बिलो को जमा न करने पर उनके बिजली के मीटर काटने से लेकर उनकी मोटर पम्प तक जप्त करने की कार्यवाही की जा रही है,जो कि गलत है क्योंकि वर्तमान स्थिति में किसान आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है।
कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह विट्टू एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह द्वारा उन्हे आतंकवादी कह कर अपमानित किया गया है,जबकि पूरा देश जानता है,कि राहुल गांधी के पिता स्व. राजीव गांधी का बलिदान एवं उनकी दादी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की शहादत इस देश की सेवा करते हुए हुई है तथा उन्हीं का खून राहुल गांधी की रगों में दौड रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी के प्रति अपमानजनक शब्दो का प्रयोग करने से देश के लाखो – लाख काग्रेसजन आहत एवं दुखी है।
जिला काग्रेस कमेटी की ओर से  राज्यपाल के नाम भिंड कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन पत्र भिंड एसडीएम ने लिया। ज्ञापन द्वारा किसानों की फसलों का उचित मूल्य दिलाने एवं क्रेन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह विट्टू तथा उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही कराये जाने की मांग की है।
राज्यपाल के नाम सौपे गए ज्ञापन द्वारा किसानों की समस्याओं के निदान कराने के लिए मुख्य मांगे मांगी गई है।
जिनमें मुख्य मांगो में किसानों की सोयाबीन का 6000 हजार रुपये प्रति क्विंटल खरीदना,किसानों की सोयाबीन की फसल पर 40 प्रतिशत की जगह 100 प्रतिशत खरीदी कराना,किसानों को गेहूँ का समर्थन मूल्य 2700 सौ रूपये प्रति क्विंटल तथा धान का 3100 सौ रुपये प्रति क्विंटल खरीदवाया जाने की मांग की है। उक्त ज्ञापन द्वारा केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह विट्टू तथा उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हे आतंकवादी कहने को लेकर दोनो भाजपा नेताओं के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करवाना एवं भिण्ड जिले में आई बाढ़ आपदा के कारण किसानों की बाजरा व तिलहन की फसल पूरी तरीके से चौपट हो गई है तथा कई मजरे व गांव डूब में आने के कारण मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए है,जिसकी एक निगरानी कमेटी बनाकर जिलेभर में बाढ आपदा से पीडित लोंगों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाने,एवं किसानों की सरसों की खरीदारी भी 7000 हजार रूपए प्रति क्विंटल कराने की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो आगे इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे।
किसान न्याय यात्रा में पूर्व प्रदेश महामंत्री भगवान दास सैंथिया, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश पुरोहित,जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद,उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव,जिला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,प्रवक्ता डॉ अनिल भारद्वाज,पूर्व प्रदेश सचिव रामशेष बघेल,पूर्व जनपद अध्यक्ष अरविंद बघेल,सेवादल यंग बिग्रेड पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी,नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी,जिला महामंत्री राजीव कौशिक,जिला महामंत्री चैतन्य शर्मा एडवोकेट,पूर्व प्रदेश सचिव रामहरि शर्मा,वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह कुशवाह,भागीरथ कुशवाहा,महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा भदौरिया,गोहद ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर,यूथ जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह गुर्जर,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंकित तोमर,पूर्व महिला सेवादल अध्यक्ष श्रीमती रीना चौहान,अहिबरन बघेल,सेवादल यंग बिग्रेड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,महामंत्री विनोद पंडित, बलराम जाटव,महेश जाटव,मनोज जैन मामा,बलराम कुशवाह,दीपू दुबे,गगन सिंह राजावत, सोनू बिधोलिया,पिंकी उच्चाडिया,भूरे पचौरी,आकाश शर्मा,जनपद सदस्य संजय जाटव,देवेंद्र कुशवाह, रामबरन सिंह कुशवाहा,डीके वर्मा,संजीव करैया,गोपाल दुबे सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

क्राइमप्रसाशनलोकल

कल्यानपुरा ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश, 14 महीने बाद 30 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार; ₹2.5 लाख का माल बरामद

June 21, 2026
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेश

मध्‍यप्रदेश पुलिस की ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

February 26, 2026
प्रसाशनमध्यप्रदेश

अधिकारी अपने व्यवहार और भाषा का ध्यान रखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

January 3, 2024
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हुआ योगा शिविर का आयोजन

June 22, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?