जी भारत न्यूज़24
ईद पर मुस्लिम भाइयों को अन्य समाज के लोगों ने भी दी मुबारकबाद
भिण्ड। ईद के त्यौहार पर जिले भर के मुस्लिम समाज के सभी लोगों ने मस्जिदों में जाकर नवाज पढ़ी और देश में सुख समृद्धि एवं अमन चैन की दुआ मांगी । मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी,अन्य समाज के लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की मुबारक दी।
ईद के त्यौहार पर समाजसेवी प्रोफेसर डॉ. चिमन्नलाल हिंडोलिया ने कहा कि ऐसे त्योहारों पर एक दूसरे से मिलकर मुबारकबाद देने से प्रेम बढता है, जिससे एकता को मजबूती मिलती है।
जिला कांग्रेस संगठन मंत्री व समाजसेवी इरशाद अहमद ने कहा कि यह त्यौहार प्रेम और सदभावना को बढ़ाने वाला त्यौहार है।
मुस्लिम समाज के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य समाज के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर मुबारकबाद दी । भिंड- दतिया लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया,कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल,पूर्व प्रदेश सचिव रामशेष बघेल,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेश जाटव,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी,असलम वारसी,सलीम भाई,पप्पू खान,गममू खान,नितेंद्र श्रीवास्तव,इसाक खान गांधी,रज्जू खान,मुन्ना खान,बाहिद खान, गुडू खान,सहित बड़ी संख्या में शहर के तमाम लोग सम्मलित हुए।




