250 किलो रंगों से 2500 वर्गफीट रंगोली द्वारा राम मंदिर का किया गया चित्रण आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में
भिण्ड। जिले के युवाओं द्वारा चंबल एवं ग्वालियर सँभाग की सबसे बड़ी रंगोली बनाई गई। एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में 2500 वर्गफीट रंगोली द्वारा राम मंदिर का चित्रण किया गया। इस रंगोली में 250 किलो रंगों का प्रयोग किया गया। कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव एवं एसपी डॉ असित यादव ने रिबन काटकर इसका अनावरण कर छात्रों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य भिण्ड जिले तस्वीर बदलने में योगदान करेंगे। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय रंगोली कलाकार भूपेंद्र सिंह चौहान के साथ उनके सहयोगी रविकांत, यश, अभिषेक ने रंगोली बनाई। इसका सहयोजन भारतीय शिक्षण मंडल के अश्वनी भदौरिया, सौरभ पुरोहित, कृष्णा बौहरे द्वारा किया गया।




