जी भारत न्यूज24
सफीपुर उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के परियर में बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज रोड पर स्थित आर्यन ज्वेलर्स की दुकान में ताला काट कर अज्ञात चोरों ने चांदी के बच्चों के कंगन व 10 ग्राम सोना चुरा ले गए।सुबह आस पास के लोगों ने दुकानदार को चोरी की सूचना दी।दुकान मालिक सुंदर स्वर्णकार पुत्र पुष्पराज स्वर्णकार निवासी थाना बिठूर जिला कानपुर नगर ने कोतवाली सफीपुर में प्रार्थना पत्र दिया है।
इस संबंध में एस ओ सुब्रत नारायण तिवारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जिसकी गहनता से जांच कर कार्यवाही की जा रही हैं।
बिठूर निवासी सुंदर स्वर्णकार ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि चांदी की बच्चों के खडुआ तथा कंगन आदि व 10 ग्राम लगभग सोने के आभूषण नाक की कील आदि चोरी हुए हैं। बर्तन की दुकान के साथ ही कुछ आभूषण आदि रखता था जिसमें आर्टिफिशियल आभूषण भी रखने की जानकारी है।




