जी भारत न्यूज24
बीते रोज हुई थी सनसनी खेज चोरी
दबोह (भिण्ड) । नगर में बीते रोज कुरयाना मोहल्ला में एक किन्नर के यहां सनसनीखेज चोरी को अंजाम दिया गया था। यह चोरी उस समय की गई थी जब किन्नर अनारकली अपने साथियों के साथ फिरोजपुर हरियाणा सम्मेलन में गई हुई थी,उसी को लेकर किन्नर अनारकली गुरु ने आज अपने निबास पर प्रेसवार्ता में पुलिस को खुली चुनोती देते हुए कहा कि मेरी चोरी का खुलासा 15 दिन के अंदर नही किया तो हमारा समूचा समाज दबोह में पुलिस के खिलाफ जंगी प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे,उन्होंने आगे कहा कि हमारी चोरी तीन,चार अप्रैल की रात में हुई थी तब से अभी तक चोरी का कोई सुराग पुलिस नही लगा पाई है। उन्होंने कहा कि हमारे घर से सोने के जेवरात, चाँदी के तीन किलो के करीब सिक्के तथा 35 लाख रुपया चोरी में गया है पर दबोह पुलिस ने हमारे द्वारा बताई गई रकम एफआईआर में नही लिखी है जब उनसे सबाल किया गया कि इतना रुपया आपका ही है तो उन्होंने कहा कि यह रुपया हमारे पंचों समाज के लोगो की धरोहर थी जो मेरे पास उन्होंने रखी थी जब उनसे पूछा गया कि आपका अगला कदम क्या होगा तो उन्होंने कहा कि हम पुलिस प्रशासन को 15 दिन का समय दे रहे है इसके बाद हम प्रदर्शन करेंगे जरूरत पड़ी तो अनशन भी कर सकते है। प्रेसवार्ता के दौरान किन्नर अनारकली गुरु भावुक हो गई और उनके आखों से आशु झलकने लगे।यहां बता दे कि दबोह पुलिस इस सनसनीखेज चोरी को पूरी गम्भीरता से ले रही है साथ ही संदिग्ध लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ करने में लगी हुई।साथ ही उसने अपने मुखविर तंत्र को सक्रिय कर दिया है। प्रेसवार्ता के दौरान किन्नर प्रीति भी मौजूद रही।




