जी भारत न्यूज24
आँगनबाड़ियों का संचालन अब प्रात: 07 बजे से 11 बजे तक होगा
भिंड। वर्तमान में भीषण गर्मी एवं मौसम के तापमान में हुई वृद्धि के कारण आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये आंगनबाडी केन्द्र के संचालन का समय प्रातः 07 बजे से 11 बजे तक आंशिक परिवर्तन किया गया है।
कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा है कि आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने का समय प्रात: 7 बजे, बच्चों के नाश्ता का समय प्रात: 8 बजे, बच्चों के भोजन का समय प्रात: 9 तथा बच्चों की आंगनबाड़ी केन्द्र से छुट्टी प्रातः 11 बजे होगी। प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियाँ पूर्ववत: संचालित की जाएंगी।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




