जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झांसी। के मऊरानीपुर तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम बम्हौरी में शनिवार शाम को चौबीस घन्टे हुई जोरदार बारिश के चलते सुमित पुत्र महादेव तथा बलराम पुत्र धनीराम के मकान ढह गये।
बता दें कि पिछले बीस दिनों से ग्राम बम्हौरी में दिन-रात जोरदार बारिश हो रही थी, शुक्रवार रात को शुरु हुई बारिश शनिवार की रात तक लगातार होती रही। यह बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। चारों ओर गाँवों और खेतों में, नदियों में जल का उफान चरम सीमा पर था। इसी बीच रात को अचानक सुमित पुत्र महादेव तथा बलराम पुत्र धनीराम दोंनो के मकान भरभराकर गिरे, जिसमें वे दोनों परिवार अपने-अपने मकान में सो रहे थे। अचानक भरभराकर की आवाज सुनकर दोनों घरों के पति-पत्नी घबराकर उठे और बाहर की तरफ भागे। देखा कि उसका मकान बारिश में गिर चुका था।
मकान गिरने की सूचना पाकर ग्राम प्रधान सेवाराम आर्य, लेखपाल और अन्य ग्रामीण वहाँ आये। मकान मालिक सुमित और बलराम ने बताया कि उन्हें अभी तक आवास नहीं मिला है। वे लोग अभी भी कच्चे, खपरैल के मकान में रह रहे थे। उसने स्थानीय प्रशासन से आवास दिलाये जाने की माँग की। आज गाँव में जबकि सभी के आवास से पक्के मकान बन चुके हैं, लेकिन वह आज भी शासन की इस योजना से वंचित होकर कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। अब बारिश में दोनों के कच्चा मकान भी गिर गये हैं। गिरे हुए मकान के मलवे में उसका सभी सामान तथा अन्य जरुरी सभी बस्तुयें दब गयी हैं। सुमित और उसकी पत्नी निशा तथा बलराम पुत्र धनीराम ने मकान गिरने से हुए नुकसान की भरपाई और आवास की स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है। अब देखना ये है कि लेखपाल, प्रधान और थानाध्यक्ष लहचूरा के निरीक्षण के बाद भी पीड़ित वयक्ति को नुकसान की भरपाई और आवास मिलता है या नहीं।
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




