जी भारत न्यूज24
सफीपुर (उन्नाव)।
उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत “हर घर सोलर अभियान” की शुरुआत सफीपुर नगर में की गई।
नगर के सलींद रोड पर अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ वाजपेयी (राजा बेटा) ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह महत्वाकांक्षी योजना देश को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करेगी।
उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के माध्यम से अब आम जनता को न केवल बिजली की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों को सोलर पैनल लगाने के लाभ और प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर दुकान संचालक कुलदीप यादव, अनुराग सिंह, शिवम् गौड़, नैमिष विश्वकर्मा, योगेश कुमार सहित कई लोग
मौजूद रहे




