जी भारत न्यूज24
भिंड। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश/कार्यकारी अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 15 अगस्त 2024 तक ‘‘पंच-ज’’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड श्री राजीव कुमार अयाची के आदेशानुसार एवं जिला न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड श्री हिमांशु कौशल, के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड द्वारा 17 बटालियन, जिला भिण्ड में वन विभाग, भिण्ड के समन्वय से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित श्री सौरभ कुमार दुबे, जि.वि.से.प्रा. भिण्ड द्वारा 17 बटालियन, भिण्ड में 5-6 फीट के 15 पौधों जैसे- बरगद, शीशम, नीम, अमरूद, आम, आवंला आदि पौधों को रोपित किया गया तथा उन पौधों की देखभाल, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया तथा उनमें यह विचार एवं भावना विकसित करने का प्रयास किया गया कि स्वस्थ रहने के लिए पर्यावरण की रक्षा करना कितना जरूरी है। जिस जगह हम रहते हैं, वहां पर्यावरण से जुड़ी हर चीज की देखभाल करना हर व्यक्ति का कर्तव्य होता है इसलिए हमें वृक्षों के काटने पर रोक लगानी चाहिए एवं समय-समय पर वृ़़क्षारोपण करते रहना चाहिए एवं रोपित पौधों की सुरक्षा एवं उनके बडे हो जाने तक नियमित रूप से जल संचय की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे पौधे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में सहायक सिद्ध हो सके। वृक्ष न सिर्फ हमें प्राणदायी ऑक्सीजन देते हैं बल्कि वे कॉर्बन-डाई-ऑक्साइड को अवशोषित कर, वर्तमान में ग्लोबल वार्मिग के कारण उत्पन्न खतरे को कम करने में हमारी मदद करते हैं, इसलिए हमें नियमित रूप से वृक्षारोपण करना चाहिए एवं दूसरोें को भी वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करना चाहिए।
उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में उदय सिंह भदौरिया, वन प्रभारी, आरक्षकगण संजीव सिंह यादव, आरक्षक, हेमंत कुमार, सानू थापक एवं सुनीता देवी, पीएलव्ही, भिण्ड उपस्थित रहे।




