जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजगैन पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील/ अभद्र वीडियो बनाकर रील पोस्ट करने वाले तीन अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया है।।इंस्टाग्राम पर गाली गलौज कर रील बनाकर समाज में अश्लीलता फैलाने के संदर्भ में दिनांक 197.2025 को थाना एक्सीडेंट पर मुकदमा अपराध संख्या 300/20 25 धारा 296 (B) बीएनएस व67 I T एक्ट बनाम राहुल पुत्र राम सजीवन निवासी कुसुंभी थाना अजगैन उन्नाव, आईडी नंबर राहुल जयकर 3535 हिमांशु पुत्र शिवकुमार निवासी कुसुंबी थाना अजगैन उन्नाव, श्याम पुत्र देवी चरण निवासी खन्ना पुरवा थाना अचलगंज, आईडी नंबर श्याम भाई 3535,अमन पुत्र किशन निवासी सलेमपुर भाड़ी थाना अजगैन उन्नाव के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था ।
जिन्हें दिनांक 20 जुलाई को उप निरीक्षक मोहम्मद कल्लन मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर 170/126/135 B N S की कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गणों में राहुल उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र राम सजीवन निवासी ग्राम कुशंभी थाना अजगैन जनपद उन्नाव, हिमांशु पुत्र शिवकुमार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कुसभी थाना अजगैन, उन्नाव
श्याम जी पुत्र देवी चरण उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कुशंभी थाना अजगैन जनपद उन्नाव के नाम शामिल हैं।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




