जी भारत न्यूज़24
भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के एक्शन को देखते हुए रेत माफियाओं में डर का माहौल
भिन्ड (ब्यूरो) जप्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत होगी कार्रवाई
जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में खनिज विभाग के दल द्वारा 19 फरवरी को रात्रि 11 बजे अमायन में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 02 डम्फर को जप्त कर पुलिस थाना अमायन की अभिरक्षा में रखा गया है। जप्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जावेगी। खनिजों के अवैध परिवहनध् उत्खननध् भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।




