Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » महाकौशल क्षेत्र की तीव्र प्रगति होगी- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश

महाकौशल क्षेत्र की तीव्र प्रगति होगी- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Zee Bharat News 24
Last updated: January 3, 2024 9:53 pm
Zee Bharat News 24
8 Min Read

प्रदेश का सबसे बड़ा एलिवेटेड कॉरीडोर जबलपुर में बनेगा

अयोध्या और हरिद्वार की तरह नर्मदा के घाटों का विकास होगा
जहां-जहां भगवान राम के चरण पड़े हैं, वे स्थान बनेंगे तीर्थ
आगामी 22 जनवरी को हर गांव और शहर में मनाएंगे दीपावली, मंदिर भी सजेंगे
वीरांगनाओं की जीवनियां पाठ्यक्रमों में पढ़ाएंगे।
वीरांगना दुर्गावती के बलिदान के सम्मान में रखी गई जबलपुर में केबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र में तीव्र प्रगति सुनिश्चित की जाएगी। संभाग के सभी जिलों में नए उद्योगों से लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार प्राप्त होगा और खुशहाली आएगी। खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन और अन्य संबंधित गतिविधियों से नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा। करीब 800 करोड़ रूपए की लागत से एलिवेटेड कॉरीडोर विकसित होगा, जो प्रदेश का सबसे बड़ा कॉरीडोर होगा। महाकौशल क्षेत्र में जनसहयोग से विकास का कारवां आगे बढ़ेगा। प्रगति के कार्य निरंतर चलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज जबलपुर में 409.53 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर रहे थे। इनमें 100.66 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 308.87 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वन ग्रामों की तकलीफें दूर की जाएंगी। आज बरगी डेम के प्रभावित 10 ग्राम के 1414 परिवारों को भू-अभिलेख के पट्टे भी प्रदान किए गए। जबलपुर में 63 एकड़ क्षेत्र में आई.टी. पार्क का निर्माण कार्य किया जाएगा, इसकी लागत 400 करोड़ रूपए है। इसके अलावा 65 करोड़ रूपए की लागत के गारमेंट और फैशन डिजाइन क्लस्टर का विकास होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनेक हितग्राहियों को हितलाभ भी प्रदान किए। कार्यक्रम में 1414 परिवारों को भू-अधिकार के पट्टे प्रदान किए गए।

जबलपुर शहर का स्वरूप बदल देंगे विकास कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज जबलपुर में कौशल विकास, चिकित्सा शिक्षा विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभागों के विकास कार्यों की शुरूआत की हैं। इन विकास कार्यों से जबलपुर शहर का स्वरूप बदल जाएगा। इन कार्यों में बरगी जिला जबलपुर में 03 ट्रेड आईटीआई का भवन निर्माण कार्य, एन.एस.सी.बी. मेडिकल कॉलेज जबलपुर में स्नातक प्रवेश क्षमता 150 से 250 सीटर उन्नयन, शारदा नगर पार्क मे रांझी वन विहार निर्माण कार्य (मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना), रानी अवन्ती बाई वार्ड चग्गर फर्मा कॉलोनी एवं राजुल सिटी से स्वर्ण भूमि मुख्य मार्ग मे एम 30 सीमेंट सडक निर्माण, महाराजा अग्रसेन वार्ड अंतर्गत अहिंसा चौक से वासु डेरी होते हुए सायबर जंक्शन तक एम 30 सीसी रोड, संभाग क्र 14 अंतर्गत महाराजा अग्रसेन वार्ड गरबा स्कीम नं 5/14 में विभिन्न स्थानों पर एम 30 सीसी सड़क निर्माण कार्य समिति, 750 एमएम पाइप लाइन राजुल काम्प्लैक्स आगा चौक से 300 एमएम पाइपलाइन सर्वोदय नगर तक एवं विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइनों का कार्य, जबलपुर स्मार्ट रोड फेस 1 (राइट टाउन रोड), जबलपुर स्मार्ट रोड फेस 2 (गोलबाजार रोड) और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल महाविद्यालय जबलपुर में 85 पीजी सीट वृद्धि निर्माण कार्य शामिल हैं।

अयोध्या और हरिद्वार की तर्ज पर विकसित होंगे घाट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदा के 17 घाटों के विकास कार्य भी होंगे। यह घाट अयोध्या और हरिद्वार की तर्ज पर बनेंगे। नर्मदा जी पूर्व से पश्चिम की तरफ बहती हैं। मध्यप्रदेश के नागरिक श्रद्धापूर्वक माँ नर्मदा की आरती करते हैं। घाटों के विकास के संबंध में विभिन्न सुझावों पर भी अमल किया जाएगा।

रानी दुर्गावती सहित वीरांगनाओं की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल होंगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन की शुरूआत नर्मदे हर और जय-जय श्री महाकाल के उद्घोष के साथ की। डॉ. यादव ने कहा कि जाबालि ऋषि की धरती जबलपुर देश का मध्य केन्द्र भी है। यह रानी दुर्गावती के शौर्य और पराक्रम का प्रमाण देने वाली धरती है। रानी दुर्गावती के बलिदान का सम्मान करते हुए जबलपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। यह क्षेत्र रानी अवंती बाई के बलिदान का भी गवाह है। साहसी भारतीय महिलाओं ने सदैव दुनिया के आगे साहस का उदाहरण प्रस्तुत किया है। रानी दुर्गावती ने अकबर जैसे शासक को युक्ति और बुद्धि से शिकस्त देने के निरंतर प्रयास किए। वे आखिरी सांस तक लड़ती रहीं। उन्होंने पराजय स्वीकार करने के स्थान पर स्वयं को कटार घोंपकर प्राणोत्सर्ग कर दिया। आजादी के अमृत काल में स्वाधीनता आंदोलन की अग्रदूत रानी दुर्गावती का आज सम्मानपूर्वक स्मरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रानी दुर्गावती स्मारक के लिए भूमिपूजन किया था। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती अन्य वीरांगनाओं की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन में है मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के मन में मोदी हैं और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मन में मध्यप्रदेश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत को समूचे विश्व में ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया है। वे मध्यप्रदेश की प्रगति के आकांक्षी हैं। उनका संकल्प है सुशासन के उच्च मापदंड स्थापित करते हुए कार्य किया जाए।

प्रदेश में घर-घर होगी दीपावली, मंदिर सजाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का गौरवमयी क्षण है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार ने इस अद्भुत क्षण का सम्मान करने का निर्णय लिया है। अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल बनाया जाएगा, जहां भगवान राम के चरण पड़े हैं। हर गाँव और शहर में मंदिरों की सज्जा होगी और दीपावली मनाई जाएगी।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद  वी.डी. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी मध्यप्रदेश के विकास और गरीब कल्याण के लिए समर्पित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल की नगरी को संवारने का कार्य किया है। वे पूरे प्रदेश में विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। जबलपुर में मंत्रिपरिषद की प्रथम बैठक की पहल सराहनीय है। लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव महाकाल के भक्त हैं। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री  फग्ग्न सिंह कुलस्ते, जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, राज्यसभा सांसद  सुमित्रा वाल्मिकी, पूर्व मंत्री  अजय विश्नोई, विधायक  अशोक रोहाणी, श्री प्रभात साहू, सुभाष तिवारी के साथ ही  सुशील तिवारी, अभिलाष पांडे,  नीरज ठाकुर और अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेशलोकल

चौथे दिन जारी रहा अखंड आंदोलन,सरकार की तरफ से नहीं हुई मुलाकात

April 14, 2025
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

इंडियन बेटर्न्स ऑर्गेनाइजेशन ने 53 वां विजय दिवस धूमधाम से मनाया

December 16, 2024
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

घरेलू हिंसा पर आधारित महिला संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

February 7, 2025
मध्यप्रदेशराजनीति

लोधी समाज ने लोकसभा चुनाव में जनप्रतिनिधियों को संसदीय क्षेत्र में टिकिट दिए जाने की मांग की

January 29, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?