जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झांसी आपको अवगत कराना है कि विगत दिनों वंदेभारत ट्रेन जो कि दिल्ली से भोपाल जाती है उक्त ट्रेन में बबीना विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह पारीक्षा द्वारा अपने साथियों सहित उक्त ट्रेन में यात्रा कर रहे सहयात्री पर हमला कर उसको घायल कर दिया गया, उक्त घटना पूर्णतः अमानवीय है व सत्तारूढ पार्टी के विधायक द्वारा की गयी गुडांगर्दी है यह घटना व्यक्ति के लोकतांत्रिक अधिकारों का पूर्णतः हनन है व नागरिक अधिकारों के खिलाफ है।
अतः आपसे आग्रह है कि दोषी विधायक व उसके साथियों के खिलाफ जॉच कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये जिससे कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके व उ०प्र० में आप आदमी सुरक्षित रह सके।
देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




