जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव नगर पालिका परिषद के ठेका सफाई कर्मियों ने बीते दो माह के वेतन भुगतान को लेकर आज पालिका भवन परिसर में प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों के साथ नगर पालिका के कई सभासद भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियो ने पालिका अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी मुरादाबाद के नारे लगाए। आंदोलनकारियों का उग्र रूप देख ईओ ने सफाई कर्मियों को अपने केबिन में बुलाया और जल्द ही वेतन भुगतान का आश्वासन दिया। तब जाकर सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन समाप्त किया ।
आर्यन ग्रुप संस्था लखनऊ से संबद्ध कुल 73 सफाई कर्मियों ने आज पालिका भवन परिसर में प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता से बीते अक्टूबर और नवंबर के वेतन का भुगतान अविलंब किए जाने की मांग उठाई। इस पर ईओ ने सफाई कर्मियों को अपने कक्ष में बुलाकर उन्हें धन की व्यवस्था होते ही वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में संतोष, शुभम, सुमित, अनिल, विशाल, सोहन, सुदीप, रेखा, राधा, तुलसी, ऊषा, रामकुमार, सावन, नकुल, राम व रवि आदि सभी ठेका सफाई कर्मचारी और सभासद शामिल हुए।
गौरतलब है कि बीते दो वर्षों से नगर पालिका परिषद में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता और सभासदों के बीच काफी दिनों से खींचतान चल रही है। अधिकांश सभासद नगर पालिका अध्यक्ष की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता की कार्यशैली को लेकर सभासदों द्वारा आए दिन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। अभी हाल मे ही नगर के प्रमुख मार्ग उन्नाव हरदोई रोड के किनारे नौनिहाल गंज बाजार में निर्माणाधीन नाला सड़क से ऊंचा बनाए जाने के विरोध में सभासदों ने शनिवार को पालिका कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया गया। सभासदों का कहना था कि नाला सड़क से ऊंचा बनने से नौनिहाल गंज बाजार सहित कई मोहल्लों में भीषण जलभराव उत्पन्न हो जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी तथा ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सभासदों ने बताया था कि पालिका प्रशासन द्वारा नगर के लखनऊ मार्ग चौराहा से स्टेशन रोड तक पक्के नाले का निर्माण कराया जा रहा है। किंतु ठेकेदार द्वारा नाला मुख्य मार्ग उन्नाव हरदोई रोड से ऊंचा बनाया जा रहा है। जिससे नौनिहाल गंज बाजार और चूड़ी वाली गली सहित कई मोहल्लों में बरसाती और घरों से निकले गंदे पानी का भराव उत्पन्न हो जाएगा। साथ ही सड़क का पानी भी बहकर नाले में नहीं जा पाएगा। ऐसी स्थिति में डामरीकृत मार्ग के बार-बार ध्वस्त होती रहेगी। सभासदों ने पालिका प्रशासन से पक्के नाले का निर्माण सड़क से नीचे रखें जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में आनन्द अर्कवंशी, शिवदेवी अर्कवंशी, पटेल नगर सभासद श्रीमती गीता रानी अर्कवंशी, नासिर सभासद, कृष्णा बाजपेई, अनिल लोधी, राहुल शुक्ला, आशीष कुमार, सुनील गौतम, हफीज, मोहम्मद आफाक, राम, वीरपाल, सूरजबली आदि सभासद शामिल रहे थे। इसके अलावा काफी दिनों से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें सभासद पालिका अध्यक्ष के ऊपर गंभीर वित्तीय अनियमितता करने तथा भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। कुल मिलाकर बीते दो वर्षों से नगर पालिका परिषद में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है। पालिका अध्यक्ष और सभासदों के बीच चल रही खींचतान से नगर का विकास तो बाधित हो ही रहा है , साथ ही आम जनता के कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं।




