जी भारत न्यूज24
पंकज त्रिपाठी
भिण्ड । पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक,एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में मेहगांव पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
घटना इस प्रकार है कि दिनांक 17/05/2024 को फरियादी वीरेन्द्र कुमार व्यास पुत्र रामसहाय व्यास निवासी ग्राम देवरी के द्वारा थाना मेहगांव पर जमीनी बंटवारे को लेकर आरोपी के द्वारा अपने भाई रामप्रकाश व्यास की लोहे के सरिया से मारकर हत्या करने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना मेहगांव पर अपराध क्र. 151/24 धारा 302 भादवि का कायम कर विवचेना मे लिया गया घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा थाना प्रभारी मेहगांव निरीक्षक आशुतोष शर्मा को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया । आज दिनांक 19/05/24 को मुखबिर सूचना पर से आरोपी को थाना मेहगांव की पुलिस टीम के द्वारा सोनी रेलवे स्टेशन से उस समय गिरफ्तार किया गया जब आरोपी ट्रेन से बैठकर कही भागने के फिराक में था।
उल्लेखनीय कार्य में निरीक्षक आशुतोष शर्मा,उपनिरीक्षक सुमन धाकड,एएसआई अशोक तिवारी,प्रधान आरक्षक जितेन्द्र पारासर,सतेन्द्र शर्मा, प्रदीप पचौरी,आरक्षक दिनेश शर्मा,मायाराम, मंगल सिहं,आरक्षक चालक शिवकुमार की अहम भूमिका रही।




