जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश कानपुर। में तीन दिन से लापता रेलवे के मुख्य कार्यालय अधीक्षक का शव घर से कुछ दूरी पर नाले में पड़ा मिला है। पांच जुलाई को वह ड्यूटी के लिए निकले थे। इसके बाद से लापता थे। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी थी। मंगलवार सुबह किसी ने नाले में शव देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल यह नहीं पता चला है कि वह नाले में कैसे पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।
जावेद कमाल, संवाददाता कानपुर




