गिट्टी का ओवर लोड परिवहन करते हुए 02 डम्फर जप्त
जप्तशुदा वाहनों को थाना गोहद की अभिरक्षा में रखा गया
भिन्ड। जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में खनिज विभाग के दल द्वारा गोहद में गिट्टी का ओवर लोड परिवहन करते हुए 02 डम्फर को जप्त कर पुलिस थाना गोहद की अभिरक्षा में रखा गया। जप्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जावेगी। खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।




