जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश बांगरमऊ, उन्नाव तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में जहरीला कीड़ा काटने से एक महिला सहित दो लोगों की हालत बिगड गई। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दोनों को नाज़ुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुप्पापुर निवासी शिवरतन सिंह का बेटा सूरज सिंह 30 वर्ष आज रविवार को अपने खेत में काम कर रहा था। तभी दोपहर के समय अचानक किसी जहरीले कीड़े ने उसके बाएं हाथ में डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर परिजन आनन-फानन उसे यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इसके अलावा फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम पखरापुर निवासी रामविलास की पत्नी प्रियंका 23 वर्ष बीते शनिवार को देर शाम अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी अचानक अंधेरे में छिपे बैठे किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा उसे भी नाज़ुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




