जी भारत न्यूज24
पंकज त्रिपाठी
भिण्ड । भिंड जिले में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया,जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में चल समारोह का आयोजन किया गया। चल समारोह बड़े हनुमान मंदिर अटेर रोड़ से चल कर पुस्तक बाजार,परेड चौराहा, बजरिया, माधो हाट,लहार रोड़ होते हुए श्री परशुराम मंदिर पर पहुंची। चल समारोह का जगह जगह स्वागत किया गया।समारोह में हजारों की तादात में ब्राह्मण बन्धुओ के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया, जिसमें युवाओं के साथ महिलाएं,बच्चे एवं बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।




