जी भारत न्यूज24
उन्नाव। फर्जी मतदाताओं के मामले में मंगलवार को जांच करने टीम मौके पर पहुंची। मालूम हो कि उन्नाव नगर की बूथ संख्या 200 मोहल्ला पूरन के मकान संख्या- 57 के पते पर 45 मतदाता दर्ज हैँ, लेकिन जब BLO ने मौके पर जांच की तो केवल तीन मतदाता उस मकान में मौजूद मिले, मकान मालिक ने बताया कि बाकी के 42 मतदाताओं को वह नहीं जानते, आसपास के पड़ोसियों ने भी बताया कि बाकी के जो 42 मतदाता हैं उनको इन्होंने कभी भी इस घर में नहीं देखा, पूरे मामले का जब खुलासा हुआ तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया, डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर AERO फहद,बूथ संख्या 200 पर पहुंचे, BLO राजीव त्रिपाठी से पूछताछ की तो BLO ने बताया कि मकान संख्या -57 पर केवल तीन मतदाता मिले हैं, 42 नहीं मिले, इसके बाद AERO मकान संख्या 57 पर पहुंचे और मकान मालिक कमलेश कुमार से भी पूछताछ की, मकान मालिक और आसपास के पड़ोसियों ने भी बताया कि बाकी के 42 लोगों को उन्होंने यहां कभी भी नहीं देखा, AERO ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप जाएगी।




