जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम नगहरी निवासी रमेश चंद्र मिश्र 80 वर्ष पुत्र मुखराम मिश्र अपने बेटे मनोज मिश्र के साथ आज बुधवार की सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने बाप-बेटे पर हमला कर उन्हें अपने जहरीले डंक से गंभीर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन उन्हें यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने घायल बाप-बेटे का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाज़ुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मकान की छत से नीचे गिरने से मासूम गंभीर रूप से घायल
बांगरमऊ, उन्नाव।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रबड़ी निवासी राजाबाबू के अबोध बेटे लकी 02 वर्ष को लेकर परिजन आज बुधवार की सुबह अपने मकान की छत पर बैठे धूप सेंक रहे थे। तभी लकी खेलते-खेलते अचानक छत के किनारे जा पहुंचा और असंतुलित होकर नीचे जमीन पर आ गिरा। हादसे में मासूम गंभीर घायल हो गया। परिजन आनन-फानन घायल मासूम को लेकर यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर
दिया।




