Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » मालनपुर भिण्ड में प्रबन्ध संचालक क्षितिज सिंघल ने उच्चदाब उपभोक्ताओं से किया संवाद
Uncategorizedटेक्नोलॉजीप्रसाशनलोकल

मालनपुर भिण्ड में प्रबन्ध संचालक क्षितिज सिंघल ने उच्चदाब उपभोक्ताओं से किया संवाद

Zee Bharat News 24
Last updated: July 14, 2024 10:49 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24

उच्चदाब उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं की दी जानकारी

भिण्ड। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक उच्चदाब उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए बिजली कंपनी कृत संकल्पित है। औद्योगिक उच्चदाब उपभोक्ता कंपनी के राजस्व में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्हें विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाएं प्राथमिकता से दी जा रही हैं। यह बात आज मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने भिण्ड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र के उच्चदाब उपभोक्ताओं के साथ आयोजित संवाद के दौरान कही। इस अवसर पर मध्य प्रदेश औद्यौगिक विकास निगम, चंबल के कार्यपालक निदेशक प्रतुल सिन्हा, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक (वाणिज्य) सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (ग्वालियर क्षेत्र)  राजीव गुप्ता, महाप्रबंधक सर्वश्री नितिन मांगलिक, दिनेश सुखीजा सहित सभी औद्योगिक उच्चदाब उपभोक्ता बैठक में शामिल थे।

प्रबंध संचालक ने संवाद के दौरान औद्योगिक उच्चदाब उपभोक्ताओं को बताया कि कंपनी द्वारा औद्योगिक उच्चदाब उपभोक्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने के लिए कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त किये गये हैं, जिनके माध्यम से कंपनी द्वारा निर्बाध विद्युत आपूर्ति और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। संवाद के दौरान औद्योगिक उच्चदाब उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति एवं विभिन्न समस्याओं से प्रबंध संचालक को अवगत कराया एवं प्रबंध संचालक द्वारा इस संबंध में सभी मैदानी अधिकारियों और रिलेशनशिप मैनेजरों को उच्चदाब उपभोक्ताओं से निरंतर संवाद बनाये रखने तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिये। उच्चदाब उपभोक्ताओं की एकीकृत बिलिंग कंपनी मुख्यालय से हो रही है वहाँ के अधिकारियों से उच्चदाब उपभोक्ता संवाद बना सकते हैं।

प्रबंध संचालक  सिंघल ने संवाद के दौरान उच्चदाब उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे विद्युत बिलों का भुगतान समय पर करें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedदेशधार्मिकलोकल

पण्डित कुमार गंधर्व समारोह के दूसरे दिन गायन और संतूर, सितार वादन की हुई आकर्षक प्रस्तुतियां

August 26, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव में पुलिस पर उत्पीड़न, अवैध वसूली का आरोप, महिला ने एसपी से शिकायत कर बेटे को पीटा और फर्जी केस में फंसाया

December 30, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, लंबित मांगों पर नहीं हुआ अमल, आर्थिक संकट का आरोप

December 16, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

वार्ड नंबर 40 के सभासद के घर भी तिरंगा झंडा नहीं लगा

August 15, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?