भिन्ड। पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने जिले में अपराधियों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था के मद्देनजर 8 अपराधियों पर 24 हजार के इनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने आदेश जारी अपराधियों को बंदी बनाने या बंदी करवाने या बंदीकरण का विरोध किये जाने पर विधि संगत आवश्यक शक्तियों का प्रयोग करते अपराधी को बंदी कराने की सही सूचना देने, बंदी करवाने पर संबंधित व्यक्ति को पुरुस्कृत किया जाएगा।
थाना कोतवाली अन्तर्गत अश्वनी सिंह पुत्र शिवप्रताप सिंह भदौरिया निवासी महावीरगंज भिण्ड एवं तीन अज्ञात आरोपी पर 10 हजार रूपये एवं थाना मेहगांव अन्तर्गत एक अज्ञात पर 5 हजार रूपये तथा थाना लहार अन्तर्गत परशुराम दौहरे पुत्र धनीराम दौहरे, मोनू पुत्र राजेन्द्र दौहरे एवं बलसिंह पुत्र परशुराम दौहरे निवासीगण छिदी थाना लहार पर 3-3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक भिण्ड ने 8 अपराधियों पर 24 हजार का ईनाम घोषित किया




