Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » गेहूं खरीद में बिचौलियों की खैर नहीं, पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई: एडीएम वरुण कुमार पांडेय
Uncategorized

गेहूं खरीद में बिचौलियों की खैर नहीं, पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई: एडीएम वरुण कुमार पांडेय

Zee Bharat News 24
Last updated: April 20, 2026 7:44 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

झांसी | देवेश प्रताप सिंह राठौर

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) / जिला खरीद अधिकारी श्री वरुण कुमार पांडेय ने अचानक विशिष्ट मंडी भोजला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि गेहूं खरीद में बिचौलियों की संलिप्तता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोरतम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मंडी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एडीएम एफ/आर श्री वरुण कुमार पांडेय ने मंडी स्थित खाद्य विभाग के दो और भारतीय खाद्य निगम (FCI) के एक क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में भ्रमण कर किसानों को जागरूक करें और किसी भी पात्र किसान को केंद्र से खाली हाथ न लौटाया जाए।

अब तक 22 करोड़ से अधिक का भुगतान

जिला खरीद अधिकारी ने बताया कि 18 अप्रैल 2026 तक जनपद में कुल 2071 किसानों से 13455 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद सफलतापूर्वक की जा चुकी है। इसके बदले किसानों को 22 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान डीबीटी (PFMS) के माध्यम से सीधे उनके आधार लिंक बैंक खातों में किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि तौल के 72 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण की मुख्य बातें:

ई-पॉप मशीन से सत्यापन: खरीद प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन और ई-पॉप मशीन के माध्यम से ही खरीद की जांच की जा रही है।

फार्मर रजिस्ट्री कैंप: केंद्रों पर ही लेखपाल और जनसेवा केंद्र संचालकों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तत्काल हो सके।

सुरक्षा के निर्देश: एडीएम ने निर्देश दिए कि खरीदे गए गेहूं को वर्षा से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं और गोदामों तक अनाज भेजने (संप्रदान) की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

उपकरणों की जांच: मौके पर नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, विनोइंग फैन और पर्याप्त बारदाना उपलब्ध पाया गया।

किसानों ने व्यक्त किया संतोष

निरीक्षण के दौरान ग्राम बावल के रघुवंश प्रताप सिंह, भोजला के ज्ञान सिंह और बरगढ़ के प्रशांत सिंह यादव समेत कई किसानों ने बताया कि मंडी में क्रमवार और सुव्यवस्थित तरीके से तौल की जा रही है और उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

अधिकारियों की उपस्थिति

इस औचक निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्री संतोष कुमार पटेल, मंडी सचिव श्री बबलू लाल, केंद्र प्रभारी विनय कुमार सिंह, राहुल शर्मा, पवनकान्त और कृषि विभाग के कर्मचारी अनुज श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

संपादन: न्यूज़ डेस्क

रिपोर्ट: देवेश प्रताप सिंह राठौर

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedगैजेट्सप्रसाशनलोकल

‘‘समाधान आपके द्वार’’ कार्यक्रम का पंचम चरण 24 फरवरी हेतु प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

February 14, 2024
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 05 मई शाम 6 बजे के बाद राजनीतिक गतिविधियां शेयर नहीं होंगी

May 6, 2024
Uncategorizedलाइफस्टाइललोकल

एक साथ तीन वाहन भिड़े 12 लोग घायल

July 22, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशधार्मिकशिक्षा

संघर्ष सेवा समिति द्वारा विशेष आकर्षणों के साथ जनपद की विशालतम तिरंगा यात्रा का आयोजन

August 15, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?