जी भारत न्यूज24
ललितपुर। अस्पताल में इलाज न मिलने से हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, शराब के नशे में चूर डॉक्टर बैठा रहा कमरे में, सिस्टम पर एक बार फिर उठे सवाल
*ANCHOR* – खबर उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के बार थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां बताया जा रहा होमगार्ड बानपुर से अपनी ड्यूटी करके वापस अपने गांव मोटरसाइकिल से चुनगी जा रहा था, तभी रास्ते में सड़क दुर्घटना में मरणासन्न हो गया, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार लाया गया, जहां मौत हो गई है, परिजनों ने और ग्रामीणों ने डॉक्टर पर शराब के नशे में चूर होकर कमरे में बैठने का और इलाज नहीं देने का आरोप लगाया है। एक बार फिर बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्चाओं में लगातार सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है, कभी टोर्च की रोशनी में इलाज तो कभी शराब के नशे में डॉक्टर आखिर ऐसी लापरवाही डॉक्टर पर प्रशासन कार्रवाई करने से क्यों डरता है। ग्रामीण डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
*V/O* वही हम आपको बताते चले………….. बार थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए होमगार्ड की उपचार नहीं मिलने के कारण हुई मौत गुस्सा आए परिजन और ग्रामीणों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप कार्रवाई की मांग, बताया जा रहा होमगार्ड मोहन पुत्र जानकी उम्र करीब 52 वर्ष बानपुर से ड्यूटी करके लौट रहा था तभी रास्ते में सड़क दुर्घटना में मरणासन्न हो गया और इलाज के अभाव में मौत हो गई है।
BYTE – ग्रामीण
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




