जी भारत न्यूज24
भिण्ड। श्रावण माह प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक तथा धार्मिक रूप से सदैव भी आकर्षण का केंद्र रहा है इस माह में हर कोई प्रसन्न रहता है और जब प्रसन्नता बढ़ती है तब व्यक्ति का मन झूमने लगता है। अतः श्रावण मास प्रकृति में वरदान से कम नहीं।
यह बात भारत विकास परिषद शाखा जागृति के श्रावणी झूलन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे सहायक अधीक्षक निर्वाचन ब्रजराज सिंह कुशवाह द्वारा कही गई।
शाखा जागृति की अध्यक्ष उषा नगरिया द्वारा भगवान कृष्ण एवं भगवान शंकर के प्रिय मास श्रावण मास का धार्मिक महत्व बताया गया।
परिषद की सदस्य शारदा जैन ने कन्हैया जी पर आधारित महत्वपूर्ण खेल खेल कर सबके मन को आनंदित किया।
इसी क्रम में परिषद के सभी सदस्यों ने भगवान कृष्णा एवं लड्डू गोपाल को झूला झुलाया एवं उनकी पूजा आराधना की ।
इसके उपरांत परिषद के महिला सदस्यों ने प्रकृति को समर्पित करते हुए सुंदर भजन गाए एवं ईश्वर की आराधना की। उपस्थित माता बहनों और बच्चों ने आनंदित होकर स्वयं भी झूले का आनंद लिया।
समन्वयक धीरज शुक्ला ने बताया कि चारों तरफ हरियाली छाई है और सभी के मन प्रफुल्लित है ऐसे वातावरण में हम नई ऑर्चर्ड से समाज और राष्ट्र को चाहिए देने का कार्य कर सकते हैं।
इस अवसर पर शाखा के वरिष्ठ सदस्य पवन जैन ने बेटी पर आधारित कविता की पंक्तियां प्रस्तुत की जिससे संपूर्ण सदन में सरहना की गई।
कार्यक्रम के संयोजक कृष्णा देवकांत बरुआ रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी शिक्षक गगन शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर समन्वयक धीरज शुक्ला, कैलाश नगरिया, पवन जैन, अनामिका ताम्रकर, डॉक्टर आलोक त्रिपाठी, मनोज दीक्षित, ओमप्रकाश ताम्रकार, दीपक लखेरे, संस्थापक अरुणा पाठक, रमन मित्तल, आभा जैन, सचिव सीमा त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष दीपशिखा शर्मा, हेमलता द्विवेदी, ममता मिश्रा, अन्नपूर्णा शर्मा, श्रुति द्विवेदी एवं बड़ी संख्या में महिलाओं और बहनों ने भागीदारी की ।




